Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की होगी सीधी तैनाती
    • Uttarakhand के धार्मिक स्थलों में धारण क्षमता के अनुरूप ही दिया जाएगा प्रवेश
    • Uttarakhand में और सख्त होगा धर्मांतरण कानून
    • Mann ki Baat… पांच साल में 200 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप्स : पीएम मोदी
    • मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
    • त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में हैलीपोर्ट के बारे में सीएम धामी से मांगी जानकारी
    • उत्तराखंड में सुदृढ़ और सुरक्षित सड़क नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार का प्रयास सराहनीय: Trivendra Singh Rawat
    • वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार ने कसी कमर
    • ‘जानलेवा सिस्टम’, दम तोड़ती उम्मीद और टूट चुका भाई
    • Oh My Pigeons! छोटा सा कबूतर, खतरा बड़ा!
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, July 30
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»जरा हटके»VIAGRA : सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा पर बड़ा फैसला, अब सिर्फ फाइजर कंपनी ही कर सकेगी बिक्री
    जरा हटके

    VIAGRA : सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा वियाग्रा पर बड़ा फैसला, अब सिर्फ फाइजर कंपनी ही कर सकेगी बिक्री

    अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि वियाग्रा से मिलते-जुलते नामों से कई कंपनिया बाजार में उत्पाद बेच रही हैं। यह ट्रेडमार्क का उल्लंघन है। कंपनी का इससे नुकसान हो रहा है।
    teerandajBy teerandajMay 2, 2024Updated:May 2, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    VIAGRA
    VIAGRA
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि सेक्स पावर बढ़ाने वाली वियाग्रा (VIAGRA) पर फाइजर कंपनी का ही अधिकार है। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि इससे मिलते-जुलते नामों के प्रोडक्टों की बाजार में बिक्री न हो। जस्टिस संजीव नरूला ने अपने आदेश में कहा कि फाइजर ने ही वियाग्रा शब्द दिया था। हालांकि, इसका कोई अर्थ नहीं है। कंपनी की ओर से लगातार इसका इस्तेमाल किया गया। इसका नतीजा यह रहा कि वियाग्रा शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने भी शामिल किया है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में इस दवा का अर्थ यौन क्षमता बढ़ाना है।

    दरअसल, मामला यह है कि अमेरिकी कंपनी फाइजर ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक केस दायर कर कहा कि कुछ कंपनियां वियाग्रा से मिलते-जुलते नामों का प्रोडक्ट बाजार में बेच रहीं हैं। इससे उनकी कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही ग्राहक भी भ्रम का शिकार हो रहे हैं। फाइजर ने यह केस जर्मनी की कंपनी रिनोविजन के ऊपर किया था। जो भारत के बाजार में VIGOURA नाम से अपनी होम्योपैथिक दवा बेचती है। कंपनी का कहना है कि इससे लोगों में अक्सर भ्रम की स्थित बनती है। फाइजर ने कोर्ट से अपील की कि रिनोविजन कंपनी की दवा की बिक्री तत्काल बंद होनी चाहिए।

    मामले की जांच हुई तो पता चला कि बाजार में VIGOURA 1000, VIGOURA 2000 और VIGOURA 5000 नाम से दवाएं बाजार में बेची जा रही हैं। फाइजर का कहना था कि उनकी कंपनी की प्रतिष्ठा का फायदा उठाकर मिलते जुलते नामों के प्रोडक्ट की बाजार में धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इस कारण कंपनी को नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही ग्राहक भी भ्रम का शिकार हो रहे हैं। यह ट्रेडमार्क कानून का खुला उल्लंघन है।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा..

    VIAGRA पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
    VIAGRA पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

    सारे तर्कों को सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि रिनोविजन या फिर और कोई अन्य कंपनी VIGOURA नाम से दवा बाजार में नहीं बेच सकती है। इससे फाइजर के ट्रेडमार्क अधिकार का उल्लंघन होता है। जस्टिस नरूला ने कहा कि VIAGRA और VIGOURA को बोलने पर ध्वनि एक सी प्रतीत होती है। इससे लोगों में भ्रम होता है। यह ट्रेडमार्क अधिकार का उल्लंघन है। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने रिवोविजन कंपनी पर हर्जाना भी लगाया है। जस्टिस नरूला की बेंच ने रिवोविजन कंपनी को आदेश दिया कि वह फाइजर कंपनी को तीन लाख रुपये बतौर जुर्माना अदा करें।

    क्या है VIAGRA

    VIAGRA खाने से पुरुषों के लिंग में अस्थायी रूप से रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। इसका ब्रांड नाम सिडेनाफिल सिट्रेटट है। वैसे वियाग्रा ने 1998 में इंटरनेट पर दस्तक दी। कुछ देशों में लोग इसका इस्तेमाल क्लब ड्रग, एक्स्टसी, कोकीन और स्पीड के रूप में भी करते हैं।

     

    VIAGRA के साइड इफेक्ट
    इस दवा का साइड इफेक्ट भी होता है। जिसमें सिर दर्द, त्वचा पर लाल चक्कते पड़ना व पेट से जुड़ी समस्याएं, देखने में समस्या और मांसपेशियों में दर्द शामिल है। दरअसल, यह दवा मांसपेशियों में रक्त वाहिकाओं को उत्तेजित करती है। इससे खून का प्रवाह तेज हो जाता है। जिन लोगों को दिल की बीमारी है, उनके लिए यह दवा बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। वैसे भी चिकित्सक कहते हैं कि इस दवा का इस्तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करनी चाहिए। इस दवा को भूलकर भी नाइट्रेट दवाओं के साथ नहीं लेना चाहिए। एक साथ ब्लड प्रेशर को लो और हाई करने की दवा लेना जानलेवा हो सकता है।

     

    उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं पर कानून
    विडंबना है कि भारत में इस तरह की दवाओं की धड़ल्ले से बिक्री होती है। मगर, इस पर कोई स्पष्ट कानून नहीं है। लोग बिना डॉक्टर से सलाह लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। आगे चलकर उन्हें इसका साइड इफेक्ट झेलना पड़ता है। कई देशों में तो इसे बैन भी किया है। देश में उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं का बाजार काफी बड़ा हो चुका है। अमूमन चिकित्सक से सलाह लेने की बजाय चुपचाप मेडिकल स्टोर से दवा खरीद लेते हैं। जबकि, चिकित्सकों का कहना है कि आमतौर में मानसिक स्थिति के कारण पुरुषों की यौन क्षमता पर असर पड़ता है। सेक्स ऐसा विषय है जिसपर देश में लोग बातचीत करने में हिचकते हैं। इसी का फायदा कंपनियां उठा रही हैं।

     

     

     

     

    वियाग्रा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Oh My Pigeons! छोटा सा कबूतर, खतरा बड़ा!

    July 15, 2025 एडीटर स्पेशल By teerandaj9 Mins Read1K
    Read More

    Research … कृत्रिम बुद्धिमत्ता घटा रही आपकी यादाश्त

    June 25, 2025 जरा हटके By teerandaj3 Mins Read69
    Read More

    Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम

    June 16, 2025 जरा हटके By teerandaj3 Mins Read62
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.