Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Research … कृत्रिम बुद्धिमत्ता घटा रही आपकी यादाश्त
    • हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थगित किए पंचायत चुनाव
    • Emergency के 50 साल… भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय
    • सीमा सड़क संगठन के माध्यम से Uttarakhand मिले अधिक सहायता
    • सारकोट की तर्ज पर हर जिले में विकसित किए जाएं दो गांव : सीएम धामी
    • आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने पर नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों पर लगाई रोक
    • Uttarakhand की गुफाओं में बिता सकेंगे रात
    • Iran-Israel युद्ध में कूदा अमेरिका, बी-2 बॉम्बर्स से किए हमले, ईरान बोला-ट्रंप भुगतेंगे गंभीर परिणाम
    • गैरसैंण से दिया गया वैश्विक शांति का संदेश, योग हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ: CM Dhami
    • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव घोषित, 25 से नामांकन, आचार संहिता लागू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, June 25
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»India in Bahrain Festival में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके लोग
    उत्तराखंड 360

    India in Bahrain Festival में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके लोग

    भारतीय दूतावास ने किया 'India in Bahrain Festival' का आयोजन, बहरीन में बड़ी संख्या में रहते हैं उत्तराखंडी मूल के लोग। हर राज्य के लोगों की प्रस्तुतियों ने दिखाई भारत की विविधता की झलक।
    teerandajBy teerandajFebruary 24, 2025Updated:February 24, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    India in Bahrain Festival : उत्तराखंडियों ने बहरीन में भी अपनी कला-संस्कृति की धूम मचा दी। बहरीन की उत्तराखंड सोसायटी के सदस्यों ने देवभूमि की समृद्धि विरासत को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर सबको मुग्ध कर दिया। यह लोक नृत्य उत्तराखंड के दो मुख्य क्षेत्रों कुमाऊं और गढ़वाल के सार को खूबसूरती से दर्शाता है, उनके प्राकृतिक वैभव और यहां के लोगों के अपने पहाड़ों के साथ गहरे संबंध को उजागर किया। पहाड़ी गीतों पर हॉल में मौजूद सभी लोग जमकर झूमे। सनाबिस के दाना मॉल में 2,000 से अधिक लोग इस समारोह के साक्षी बने। भारतीय दूतावास द्वारा लुलु हाइपरमार्केट बहरीन और डाना मॉल के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 21 फरवरी को हुआ।  उत्तराखंड सोसाइटी ऑफ बहरीन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    बहरीन में भारतीय राजदूत विनोद के जैकब ने महोत्सव का उद्घाटन किया। जिसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों से शास्त्रीय और लोक परंपराओं को प्रस्तुत करने वाले 17 भारतीय समुदाय संघों ने प्रदर्शन किया। यह आयोजन, विदेश मंत्रालय की डायस्पोरा के साथ सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने (पीसीटीडी) पहल का हिस्सा है, जिसमें इंडिया थ्रू माई आइज नामक एक कला प्रदर्शनी भी शामिल थी, जिसमें 20 कलाकारों की 42 पेंटिंग शामिल थीं। महोत्सव की सफलता दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और बहरीन में इसके प्रवासी समुदाय के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के दूतावास के चल रहे प्रयासों को रेखांकित करती है।

    बतादें कि बहरीन में उत्तराखंड के 40-50 परिवार और करीब 300 लोग रहते हैं। उत्तराखंड सोसायटी ऑफ बहरीन के अध्यक्ष हरीश ध्यानी ने बताया कि हम लोगों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। हमारे कलाकारों का प्रदर्शन ऐसा था कि मानो हम लोग देवभूमि पहुंच गए हों। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनवरी में शुरू हुआ था। यह उसकी दूसरी कड़ी है। पहली आयोजन की सफलता के बाद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, लोक और पारंपरिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए भारतीय समुदाय संघों, संगठनों और संस्थाओं को एक साथ लाकर बहरीन में भारत उत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन करने की योजना बना रहा है। इस अवसर पर सोसाइटी के उपाध्यक्ष नागेंद्र रावत, महासचिव मनीष रावत, लेखा विवेक सिंह कपरुवाण, जय प्रकाश रतूड़ी आदि मौजूद रहे। इस आयोजन में उत्तराखंड सोसायटी ऑफ बहरीन ने विशेष योगदान दिया।

    कार्यक्रम में इन उत्तराखंडियों ने लिया भाग

    मधु हरीश ध्यानी
    कुशुम शेखर जोशी
    पूनम कमलेश नाथ

    कार्यक्रम में इन समूहों ने किया प्रतिभाग

    भारतीय ललित कला सोसायटी (अर्ध शास्त्रीय मंगलाचरण नृत्य)
    बहरीन केरलीय समाजम (मोहिनीअट्टम)
    भारतीय प्रदर्शन कला संस्थान (भरतनाट्यम)
    बहरीन उड़िया समाज (संबलपुरी लोक नृत्य)
    भारती एसोसिएशन (भरतनाट्यम)
    बहरीन प्रतिभा (लोक नृत्य)
    कन्नड़ संघ (लोक नृत्य)
    अन्नाई तमिल मंदरम (लोक नृत्य)
    हिमाचल प्रदेश समुदाय (लोक नृत्य)
    भारती एसोसिएशन (शास्त्रीय नृत्य)
    बंगाल सांस्कृतिक सोसायटी (लोक एवं जनजातीय नृत्य)
    तेलुगु कला समिति (अर्ध शास्त्रीय नृत्य)
    यूपी परिवार (लोक नृत्य)
    केरल सोशल कल्चरल एसोसिएशन (अर्ध शास्त्रीय)
    महाराष्ट्र सांस्कृतिक सोसायटी (लोक नृत्य)
    बहरीन का उत्तराखंड समाज (लोक नृत्य)
    बहरीन में राजस्थानी (लोक नृत्य)
    प्रवासी कानूनी सेल (भरतनाट्यम)

     

    अतुल्य उत्तराखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    लोकसभा चुनाव 2024

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थगित किए पंचायत चुनाव

    June 24, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read13
    Read More

    सीमा सड़क संगठन के माध्यम से Uttarakhand मिले अधिक सहायता

    June 24, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read3
    Read More

    सारकोट की तर्ज पर हर जिले में विकसित किए जाएं दो गांव : सीएम धामी

    June 23, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.