Lok Sabha Election Result 2024: उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कमल का खिलना जारी है। जहां देश में बीजेपी को पिछले चुनाव की अपेक्षा नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं उत्तराखंड में वह सभी सीटों पर पुराना प्रदर्शन दोहरा रही है।

हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर चल रहे कांग्रेस के वीरेंद्र रावत साढ़े ग्यारह बजे तक करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय लड़ रहे उमेश कुमार अब तक महज 16000 हजार वोट ही पाए हैं।
वहीं, गढ़वाल से भाजपा के अनिल बलूनी करीब 58 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के गणेश गोदियाल दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
वहीं, टिहरी गढ़वाल सीट पर भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, युवा सनसनी बॉबी पंवार पहले कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे थे, अब पीछे हो गए हैं। वह अब तक 55 हजार वोट पा चुके हैं।
अल्मोड़ा से भाजपा के अजय तामता कांग्रेस के प्रदीप तामता से बहुत आगे हैं। यहां भाजपा करीब एक लाख वोट से आगे है। वहीं, उधमसिंह नगर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट कांग्रेस प्रत्याशी से से एक लाख 73 हजार वोट से आगे हैं। बतादें कि एग्जिट पोल में भी लगभग सभी सीटों पर भाजपा को आगे बताया गया था।