Uttarakhand Board Result : उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 223387 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.77 प्रतिशत रहा था। इस साल 1,13,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जबकि इसमें से 1,09,859 ने एग्जाम दिया था। इनमें से 99725 पास हुए हैं। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कुल 1,08,980 छात्रों में से 1,06,345 परीक्षा में शामिल हुए और 88518 पास हुए। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 83.23 फीसदी रहा। 10वीं में इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। वहीं, इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं।
पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड की ओर से 2024 में जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूबीएसई कक्षा 10 और 12 परीक्षा परिणामों में कुल पास प्रतिशत क्रमशः 89.14 और 82.63 प्रतिशत था। इससे पहले 2023 में कक्षा 10 में पास प्रतिशत 85.17 प्रतिशत था और कक्षा 12 में यह 80.98% था। लड़कियों ने कक्षा 10 और 12 में दोनों में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
सीएम धामी ने छात्रों को दी बधाई
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूते जाएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।
जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, निराश न हों, असफलता अंत नहीं बल्कि…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 19, 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025
1 कमल सिंह चौहान, विवेकानंद VMIC मंडलसेरा, बागेश्वर 496/500 (99.20%)
1 जतिन जोशी, HGS SVM IC कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल 496/500 (99.20%)
2 कनकलता, SVM IC न्यू टिहरी, टिहरी गढ़वाल 495/500 (99.00%)
3 प्रिया, CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग 494/500 (98.80%)
3 दिव्यम, गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी 494/500 (98.80%)
3 दीपा जोशी, PP SVMIC ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर 494/500 (98.80%)
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर्स लिस्ट
1 अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून 493/500 (98.60 फीसदी अंक)
2 केशव भट्ट, S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून 489/500 (97.80 फीसदी) अंक
2 कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी 489/500 (97.80 फीसदी) अंक
3 आयुष सिंह रावत, S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून 484/500 (96.80 फीसदी) अंक