Republic Day 2025 के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने झांकी को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिया है-उत्तराखंड की झांकी में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया गया है। हमारी सरकार भी पर्यटकों की सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए हर संभव सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तराखंड की झांकी का मनमोहक दृश्य !
उत्तराखंड की झांकी में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहाँ के साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया गया है। हमारी सरकार भी पर्यटकों की सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए हर संभव सुविधा… pic.twitter.com/DFXDxMincC
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 26, 2025
झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐपण कला उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखंडी महिलाएं पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाती हैं। इसे बनाने के लिए चावल का आटा व गेरू का उपयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें : पुलिस के छह अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
यह भी पढ़ें : सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के सभी करें अपने दायित्वों का निर्वहन : सीएम धामी
झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया है। जैसे – नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योगा, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया है।
जब उत्तराखंड की झांकी निकल रही थी तब पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर कलाकारों का अभिवादन किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने भी तालियों से झांकी निकाल रहे दल का स्वागत किया। इससे कलाकार उत्साहित नजर आए।