Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni
    • Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र
    • Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी
    • Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा
    • Uttarakhand : पौड़ी आपदा से प्रभावित लोगों को भी धराली-थराली की तर्ज पर दी जाएगी मदद
    • दुकानों पर स्वदेशी नाम पट्टिका जरूर लगाएं : CM Dhami
    • Uttarakhand : कई योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि
    • हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • थराली आपदा : प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, August 28
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»क्रिकेट और वॉलीबॉल के शौकीन हैं संभावित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
    दुनिया भर की

    क्रिकेट और वॉलीबॉल के शौकीन हैं संभावित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

    ओबीसी समुदाय से आने वाले 67 वर्षीय राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। 16 साल की उम्र में वह आरएसएस के स्वयंसेवक के तौर पर सार्वजनिक जीवन में आए और 1974 में भारतीय जनसंघ की तमिलनाडु कार्यकारिणी में शामिल हुए।
    teerandajBy teerandajAugust 18, 2025Updated:August 19, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन क्रिकेट और बॉलीबॉल खेल के शौकीन हैं। वह अब भी क्रिकेट मैच बड़े चाव से देखते हैं। रविवार को उनके नाम की घोषणा के साथ ही वह सोशल मीडिया पर खूब सर्च किए जा रहे हैं। आइए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

    सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुपुर में 20 अक्तूबर, 1957 को हुआ था। ओबीसी समुदाय से आने वाले 67 वर्षीय राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। इससे पहले वह करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे। झारखंड की जिम्मेदारी संभालते हुए राधाकृष्णन को तेलंगाना का राज्यपाल और पुडुचेरी का उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।
    सीपी राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई की। 16 साल की उम्र में वह आरएसएस के स्वयंसेवक के तौर पर सार्वजनिक जीवन में आए और 1974 में भारतीय जनसंघ की तमिलनाडु कार्यकारिणी में शामिल हुए। साल 1996 में उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश महासचिव बनाया गया। वह 1998 में कोयंबटूर से पहली बार लोकसभा पहुंचे और 1999 में दोबारा चुने गए। हालांकि, इसके बाद उन्हें लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। सांसद रहते हुए उन्होंने कपड़ा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष के तौर पर काम किया और कई अहम संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।

    राधाकृष्णन साल 2004 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले भारतीय संसदीय दल का हिस्सा बने। वह ताइवान जाने वाले पहले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी रहे। वह 2004 से 2007 तक तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्होंने सभी भारतीय नदियों को जोड़ने, आतंकवाद को मिटाने, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने, छुआछूत खत्म करने और नशे के खतरे से निपटने जैसी मांगों को लेकर 93 दिनों में 19 हजार किलोमीटर की रथ यात्रा निकाली।

    राधाकृष्णन को 2016 में कोच्चि के जूट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में जूट निर्यात 2,532 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। साल 2020 से 2022 तक वह केरल में भाजपा के अखिल भारतीय प्रभारी रहे। फरवरी 2023 में झारखंड के राज्यपाल बने और शुरुआती चार महीनों में ही 24 जिलों का दौरा किया। वह खेलों में भी सक्रिय रहे। क्रिकेट और वॉलीबॉल का भी उन्हें शौक है। वह अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान और चीन समेत कई देशों की यात्रा कर चुके हैं।

    दक्षिण भारत पर नजर
    सियासी जानकार मानते हैं कि सीपी राधाकृष्णन को सामने लाकर भाजपा ने कई दांव साधे हैं। वे धनखड़ से अलग नरम स्वभाव के नेता हैं और दक्षिण भारत में बीजेपी के विस्तार की रणनीति का हिस्सा हैं। राधाकृष्णन का जनसंघ और आरएसएस से गहरा नाता है। इससे बीजेपी आरएसएस फैक्टर को भी साध पाएगी। धनखड़ की तुलना में वह एकदम अलग मिजाज के हैं। राधाकृष्णन दक्षिण भारत के अनुभवी नेता हैं, जिनका जनसंघ और आरएसएस से गहरा नाता है। धनखड़ की मुखर और टकराव भरी शैली के उलट राधाकृष्णन का स्वभाव नरम और सबको जोड़े रखने वाला है। यह बदलाव बीजेपी की रणनीति में एक बड़े चेंज की ओर इशारा करता है।

    धनखड़ का चयन 2022 में जाट आंदोलनों के बीच हुआ था। यह जाट समुदाय को यह संदेश देने की कोशिश थी कि उनकी आवाज सुनी जा रही है। वहीं, राधाकृष्णन का चयन ओबीसी समुदाय और दक्षिण भारत में बीजेपी के विस्तार की रणनीति को दिखाता है। कर्नाटक को छोड़कर, दक्षिण में बीजेपी को अब तक मजबूत जमीन नहीं मिली है। राधाकृष्णन ने तमिलनाडु में डीएमके की आलोचनाओं का जवाब सूझबूझ से दिया है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से सियासी मुलाकात की। उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर उन्होंने नरमी से जवाब दिया और उन्हें ‘बच्चा’ कहकर टिप्पणी को खारिज कर दिया था। महाराष्ट्र में भी उन्होंने विवादित पब्लिक सिक्योरिटी बिल पर विपक्ष की याचिका को संभाला था, लेकिन उनके एक्शन्स उनकी वैचारिक निष्ठा और अनुभव पर आधारित थीं।

    आरएसएस से गहरा नाता
    धनखड़ का आरएसएस से कोई गहरा रिश्ता नहीं था। उनके लिए कहा जाता है कि वह एक व्यवहारिक सियासी चेहरा थे। दूसरी ओर, राधाकृष्णन 17 साल की उम्र से जनसंघ और आरएसएस से जुड़े रहे हैं। उनकी वैचारिक जड़ें बीजेपी के लिए अहम हैं। धनखड़ की तीखी और कानूनी दलीलें संसद में सहमति बनाने में मुश्किल पैदा करती थीं। राधाकृष्णन का चयन संसद के सुचारु संचालन के लिए एक संतुलित व्यक्तित्व की जरूरत को दिखाता है। वह सियासी बोझ से मुक्त हैं और विपक्ष उन्हें सहमति वाला उम्मीदवार मान सकता है। जहां धनखड़ की सियासत जाति और क्षेत्र तक सीमित थी, राधाकृष्णन राष्ट्रीय समावेशिता का प्रतीक हैं।

    सीपी राधाकृष्णन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    पहली नौकरी पाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये, जानिए क्या है… PM Viksit Bharat Rojgar Yojana

    August 15, 2025 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read4K
    Read More

    दुश्मनों की हर नापाक कोशिश नाकाम करेगा भारत का सुदर्शन चक्र

    August 15, 2025 दुनिया भर की By teerandaj5 Mins Read5K
    Read More

    जानिए क्या होगा PM MODI का दिवाली गिफ्ट!

    August 15, 2025 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read5K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand Election :चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के कई दिग्गज औंधे मुंह गिरे

    August 1, 202517K

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है मातृशक्ति

    August 4, 202513K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.