Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand में 4 जिलों के डीएम बदले, धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी
    • Chardham Yatra : श्रद्धालु 32 लाख, कारोबार 300 करोड़ पार
    • मतदाता पहचान पत्र वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, बनने के 15 दिन के भीतर मिलेगा
    • Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, June 19
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»PURE पॉलिटिक्स»दूसरी बार उत्तराखंड पहुंचे PM Modi बोले, कांग्रेस ने पहले राम, अब गंगा पर उठा रही सवाल
    PURE पॉलिटिक्स

    दूसरी बार उत्तराखंड पहुंचे PM Modi बोले, कांग्रेस ने पहले राम, अब गंगा पर उठा रही सवाल

    teerandajBy teerandajApril 11, 2024Updated:April 14, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    pm narendra modi in rishikesh
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में चुनावी सभा को संबोधित किया।
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उत्तराखंड की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है। पहले राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया। अब हरिद्वार को नहर के किनारे पर बसा शहर तक बता डाला है। PM Narendra Modi  ने कहा कि उत्तराखंड का विकास हमारी प्राथमिकता में है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को दूसरी बार देवभूमि में चुनावी सभा करने पहुंचे। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में दो अप्रैल को चुनावी जनसभा कर चुके हैं। इस रैली में उन्होंने अपने तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर और बड़े प्रहार का वादा किया था। ऋषिकेश की रैली से वह गढ़वाल, टिहरी व हरिद्वार की लोकसभा सीटों को साधेंगे। गढ़वाल से अनिल बलूनी, टिहरी गढ़वाल से माला राज्यलक्ष्मी शाह और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। बता दें कि 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांचों लोकसभा के लिए पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।

     

    pm narendra modi in rishikesh
    ऋषिकेश में जनता को संबोधित करते पीएम मोदी।

     

    पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम तेजी से हो रहा है। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए उत्तराखंड सरकार ने हलिकॉप्टर सेवाएं भी शुरू की हैं। इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत हो रही है। हेमकुंड के लिए रोपवे बनने का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बन जाने से कई घंटों का सफर मिनटों में तय होगा।

    पर्यटन को बढ़ाया…नए अवसर हो रहे तैयार

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नए अवसर तैयार कर रही है। देवभूमि की कनेक्टविटी देश के कोने कोने से करने के लिए लगातार काम कर रही है। सैनिक बहुल राज्य में मोदी ने कहा कि जब कमजोर सरकार थी तो दुश्मन ने फायदा उठाया। अब किसी में साहस नहीं है कि वह देश की तरफ आंख उठाकर देख सके। हमारी सरकार मजबूत है, इसलिए हमने 370 खत्म करने का साहस दिखाया। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। महिलाओं को लोकसभा तथा विधानसभा में आरक्षण दिया। कांग्रेस की सरकार होती तो वन रैंक वन पेंशन योजना लागू न होती।

    पीएम ने चुनावी सभा के दौरान बड़ा एलान किया। कहा कि आने वाले पांच साल तक उत्तराखंड की जनता को मुक्त राशन मिलता रहेगा। अस्पतालों में मुफ्त इलाज भी मिलेगा। पीएम ने कहा कि मैं जानता हूं कि गढ़वाल और कुमाऊं में माता-बहनों का पूरा समय लकड़ी बिनने तथा पशुओं के लिए चारा जुटाने में खप जाता था। इसलिए हमने घर-घर सस्ता सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड में बहुत कम हुआ है। 2019 तक 100 में से नौ परिवार के पास ही पानी के कनेक्शन थे। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में 10 में से नौ नल से जल आ रहा है।

     

    pm modi in rishikesh
    पीएम की सभा में मौजूद लोग।

    हर बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हूं मैं

    पीएम मोदी ने कहा कि हम कह रहे हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ और वो लोग कह रहे हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। कितनी भी मुसीबतें झेलनी पड़े, आपके आशीर्वाद से मैं हर बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ही है जिसने राम मंदिर का विरोध किया। अदालत में रुकावटें डालीं। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया। लेकिन, उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रही है। उन्हें जनता जरूर सबक सिखाएगी। हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। काम करना मेरी गारंटी है।

    पीएम ने कहा कि युवाओं को होम स्‍टे, गेस्ट हाउस, दुकान, ढाबा आदि खोलने के लिए सरकार मदद कर रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब नौजवानों के हिस्से का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। आज उनके हिस्से का पैसा सीधा उनके बैंक खातों में पहुंच रहा है।
    कहा कि पर्यटन बढ़ने का मतलब है कि रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर खुलेंगे। उत्तराखंड में हो रहे विकास से अब पलायन भी रुकेगा। उत्तराखंड के नौजवानों ने एक हजार से अधिक स्टार्टअप शुरू किए हैं। चारधाम परियोजना के अंर्तगत बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री तथा यमुनोत्री को कई किलोमीटर लंबे हाईवे से जोड़ा गया है। आने वाले समय में उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह इसलिए संभव हुआ क्‍योंकि भाजपा सरकार की नीति स्पष्ट है।

    प्रधानमंत्री ने जनसभा में मौजूद जनता से 19 अप्रैल तक इस उत्साह को बनाए रखने को कहा। कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

    Lok Sabha election 2024 pm narendra modi in rishikesh Uttarakhand News ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand में 4 जिलों के डीएम बदले, धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी

    June 19, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read84
    Read More

    Chardham Yatra : श्रद्धालु 32 लाख, कारोबार 300 करोड़ पार

    June 19, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read1
    Read More
    Lok Sabha election

    मतदाता पहचान पत्र वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, बनने के 15 दिन के भीतर मिलेगा

    June 19, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.