Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand में 4 जिलों के डीएम बदले, धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी
    • Chardham Yatra : श्रद्धालु 32 लाख, कारोबार 300 करोड़ पार
    • मतदाता पहचान पत्र वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, बनने के 15 दिन के भीतर मिलेगा
    • Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, June 19
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Pahalgam Attack … आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है : पीएम मोदी
    कवर स्टोरी

    Pahalgam Attack … आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का वक्त आ गया है : पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-आतंकियों और उनके आकाओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। पाकिस्तान में बेचैनी का माहौल। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,घबराई पाकिस्तान की सेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास।
    teerandajBy teerandajApril 24, 2025Updated:April 24, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Pahalgam Attack: पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर अपनी कब्र खुद खोद ली है। पूरे देश में आक्रोश है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में कहा कि यह हमला पर्यटकों पर नहीं बल्कि हमारी आत्मा पर है। आतंकियों, साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से भी बढ़कर सजा मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का। इसके बाद पाकिस्तान में बेचैनी है। उनके बड़े-बड़े नेताओं को सूझ नहीं रहा है कि वह क्या बयान दें। ऐसी स्थिति में कोई खुद को परमाणु संपन्न होने की गीदड़ भभकी दे रहा है तो कोई भाई चारे की बात कर रहा है। प्रधानमंत्री के इस बयान के मायने इस कारण भी अधिक महत्वपूर्ण हैं कि उन्होंने यह पंक्तियां अंग्रेजी में भी कहीं।

    प्रधानमंत्री ने अंग्रेजी में कहा, फ्रॉम द सॉयल ऑफ बिहार… आई एम टेलिंग द होल वर्ल्ड दैट इंडिया विल आईडेंटिफाई एंड पनिश एवरी टेरिरिस्ट। इंडियाज स्प्रिट विल नेवर ब्रेक डाउन। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, टेररिज्म विल नॉट गो अनपनिश्ड। एवरी एफर्ट विल बी मेड टू एंश्योर दैट जस्टिस विल डन। एंटायर नेशन इज फर्म इन दिस रिजॉल्व। एवरीवन हू बिलिव्स इन ह्यूमैनिटी इस विद अस। आई थैंक दी पीपल ऑफ वेरियस कंटरीज एंड देयर लीडर्स, हू हैव स्टुड विद अस इन दीज टाइम्स।
    प्रधानमंत्री मोदी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि हम दुनिया के कोने-कोने तक आतंकियों का पीछा करेंगे। भारत की भावना कभी नहीं टूटेगी और आतंकवादियों को दंडित किया जाएगा। हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है और मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है। यानी, वह पूरे विश्व को संदेश देना चाह रहे हो कि अब बहुत हो चुका। भारत अपने अंदाज में कार्रवाई करने जा रहा है। कोई बीच में न आए। उन्होंने कहा दुनिया के किसी भी कोने में ये आतंकी छुपे हों, इन्हें खोज निकाला जाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पहलगाम आतंकी हमले पर देश के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।

     

    India will identify, track and punish every terrorist, their handlers and their backers. We will pursue them to the ends of the earth. India’s spirit will never be broken by terrorism. Terrorism will not go unpunished.

    I thank the people of various countries and their leaders,… pic.twitter.com/UcP4dT7Kw0

    — PIB India (@PIB_India) April 24, 2025

    कश्मीरियों को दुश्मन न समझें
    उधर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘हम उन परिवारों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं। चाहे वह हमारे मेहमान हों, वह 25 लोग जो छुट्टियां मनाने आए थे या हमारा बहादुर जवान जो दूसरों को बचा रहा था। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों का शुक्रगुजार हूं कि कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां लोग अपनी मर्जी से बाहर न आए हों। मेरी बाकी देश से एक ही गुजारिश है, कृपया कश्मीरियों को दुश्मन न समझें। हम दोषी नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग शांति के दुश्मन नहीं हैं, जम्मू-कश्मीर के लोग शांति चाहते हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, उन्हें हमसे जो भी मदद चाहिए होगी हम करेंगे। सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं, ये अच्छी बात है। घायलों का इलाज जारी है।

    अमेरिका ने दी अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह
    अमेरिकी विदेश विभाग ने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि पहलगाम में एक आतंकी हमले के बाद भारत के कई शहर हाई अलर्ट पर हैं। अमेरिकी नागरिकों को याद दिलाया जाता है कि विदेश विभाग ने जम्मू और कश्मीर के लिए यात्रा न करने की सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी हमले और हिंसक नागरिक अशांति संभव है। इस राज्य की यात्रा न करें (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह की यात्राओं को छोड़कर)। इस क्षेत्र में हिंसा छिटपुट रूप से होती है और भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आम है। यह कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों: श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में भी होती है। भारत सरकार विदेशी पर्यटकों को एलओसी के साथ कुछ क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं देती है। अमेरिकी सरकारी कर्मियों के जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    पाकिस्तान में डर का माहौल
    भारत की कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक बुलाई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बार फिर गीदड़भभकी दिखाते हुए पाकिस्तान के पास एटमी बम होने की बात कही है।

    Pahalgam Terror Attack
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच

    June 19, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read9
    Read More

    Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं

    June 16, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read18
    Read More

    Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास

    June 14, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj8 Mins Read1K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.