भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने Paris Olympics में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 89.45 मीटर भाला फेंका। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता नीरज ने अपने सीजन का दूसरा बेहतर थ्रो फेंका लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाड़ी के थ्रो से ज्यादा भाला नहीं फेंक पाए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 92.97 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नदीम ने अपने छह प्रयासों में दो बार 90 मीटर से ज्यादा भाला फेंका।
यह भी पढ़ें … भारत ने Paris Olympics में हॉकी का ब्रांज मेडल जीता, 52 साल बाद लगातार 2 पदक
अरशद नदीम ने ओलंपिक में नॉर्वे के भाला फेंक खिलाड़ी थॉर्किल्डसेन एंड्रियास का रिकॉर्ड तोड़ा है। एंड्रियास ने साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक में 90.57 मीटर दूर भाला फेंका था। जेवलिन में सबसे ज्यादा 98.48 मीटर का थ्रो करने का रिकॉर्ड चेक रिपब्लिक के जेन जेलेजनी के नाम है। उन्होंने 1996 में विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जो अब तक नहीं टूट पाया है। नीरज ने 6 प्रयास में से सिर्फ एक में ही सही थ्रो कर पाए। उनके बाकी 5 थ्रो फाउल रहे। नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो अपने दूसरे प्रयास में किया था। यह उनके करियर का दूसरा सबसे बेहतर थ्रो था।
ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बने नीरज
पहलवान सुशील कुमार, शटलर पीवी सिंधु और शूटर मनु भाकर के साथ ही अब नीरज चोपड़ा ऐसे भारतीय बने हैं, जिनके पास दो व्यक्तिगत स्पर्धा में दो मेडल हैं।
#WATCH | Haryana: On Neeraj Chopra winning a silver medal in men’s javelin throw at #ParisOlympics2024, his mother Saroj Devi says, “We are very happy, for us silver is also equal to gold…he was injured, so we are happy with his performance…” pic.twitter.com/6VxfMZD0rF
— ANI (@ANI) August 8, 2024
नीरज चोपड़ा ने फाउल से की शुरुआत
नीरज को शुरू से ही नदीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी। वहीं, जूलियन वेबर ने भी पहले प्रयास में फाउल किया। गत चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी पेरिस ओलंपिक के फाइनल में फाउल के साथ शुरुआत की। नीरज भाला फेंकने के बाद खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और लाइन को छू गए जिससे उनका प्रयास फाउल करार दिया गया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में फाउल के साथ शुरुआत की। बतादें कि नीरज ने क्वालिफिकेशन में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था।

32 साल बाद पाकिस्तान ने जीता ओलंपिक में मेडल
पाकिस्तान ने आखिरी बार 1992 के ओलंपिक में मेडल जीता था। इसके बाद वह किसी खेल में कुछ नहीं जीत पाया था। लेकिन इस बार नदीम ने सभी को चौंकाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श मानने वाले अरशद नदीम ने गजब का प्रदर्शन किया। अरशद नदीम ने दूसरे थ्रो में 92.97 मीटर भाला फेंका।