Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • मतदाता पहचान पत्र वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, बनने के 15 दिन के भीतर मिलेगा
    • Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    • भारतीय सेना को 419 युवा अफसर मिले, आईएमए में हुई भव्य पासिंग आउट परेड
    • Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, June 19
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Digital Arrest Scam! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने चेताया, बचने का तरीका भी बताया
    कवर स्टोरी

    Digital Arrest Scam! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने चेताया, बचने का तरीका भी बताया

    मन की बात में पीएम ने कहा- डिजिटल अरेस्ट का किया जिक्र। ठग ऐसा वातावरण बनाते हैं जिससे आप डर जाओ। लेकिन, आपको डरना नहीं है। पीएम ने बचने के 3 चरण भी बताए- इसमें रुको...सोचो और एक्शन लो शामिल है।
    teerandajBy teerandajOctober 27, 2024Updated:October 27, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    पीएम मोदी रविवार को ‘मन की बात’ के 115वें संस्करण में लोगों को Digital Arrest Scam से बचाव के तरीके बताए। बतादें कि पूरे देश में साइबर ठगी से लोग परेशान हैं। छोटे-बड़े हर शहर में दर्जनों मामले रोज दर्ज किए जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत में हर युग में नई चुनौती आई है, लेकिन हमने उसे पार पाया है। पीएम ने अपने संबोधन में डिजिटल अरेस्ट का भी जिक्र किया। पीएम ने बताया कि कैसे डिजिटल अरेस्ट के तहत फ्रॉड किया जा रहा है और लोगों की गाड़ी कमाई को लूटा जा रहा है। पीएम ने कहा कि ये लोग फोन पर ऐसा वातावरण बना देते हैं कि आप डर जाते हैं। ये लोग कहते हैं ये करो नहीं तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन ये सब फ्रॉड है।

    पीएम ने इससे बचाव के तरीके भी बताए। कहा-इसमें रुको…सोचो और एक्शन लो शामिल है।

    रुको- पीएम ने कहा कि जब भी कोई फोन करे तो उसे कुछ भी बताने से पहले थोड़ा रुकना चाहिए।

    सोचो – सरकारी एजेंसी फोन पर न पूछताछ करती है और न धमकी देती। न ही अरेस्ट की बात कहती है। ये सब आपको सोचना होगा।

    एक्शन लो- राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर बात करें और फ्रॉड होने से बचने के लिए एक्शन लें।

     

    यह भी पढ़ें :  LOWER PCS परीक्षा का बदला सिलेबस, अब मुख्य परीक्षा में दो के बजाय होंगे चार पेपर

    देश में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ रहे मामले

    डिजिटल अरेस्ट में किसी शख्स को ऑनलाइन माध्यम से डराया जाता है। फोन पर ही ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है उसे सब सही लगने लगता है। मसलन, पुलिस की वर्दी में ठग वीडियो कॉलिंग पर बात करते हैं। सीबीआई अफसर भी बन जाते हैं। ऐसे में डिजिटल अरेस्ट हुआ आदमी डर जाता है। ठगों को अपने एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी दे देता है। डिजिटल अरेस्ट के संगठित गिरोह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं।  खास बात यह है कि  Digital Arrest स्कैम के शिकार वही लोग होते हैं जो अधिक पढ़े लिखे और अधिक होशियार होते हैं।

     

     

    आत्मनिर्भरता हमारी नीति ही नहीं, हमारा जुनून भी

     पीएम ने इसके अलावा आत्मनिर्भरता पर बात की। कहा- यह हमारी नीति ही नहीं, हमारा जुनून बन गया है। बहुत साल नहीं हुए, सिर्फ 10 साल पहले की बात है, तब अगर कोई कहता था कि भारत में कोई जटिल तकनीक विकसित की जा रही है तो कई लोगों को विश्वास नहीं होता था, तो कई उपहास उड़ते थे। लेकिन आज वही लोग, देश की सफलता को देखकर अचंभे में रहते हैं। आत्मनिर्भर हो रहा भारत हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है।

    आत्मनिर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन बन रहा

    मोदी ने कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन बनता जा रहा है। इसी महीने हमने लद्दाख के हान्ले में एशिया के सबसे बड़े ‘इमेजिंग टेलीस्कोप MACE’ का उद्घाटन किया। यह 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है… एक ऐसी जगह जहां ठंड -30 डिग्री से भी कम है, जहां ऑक्सीजन तक की कमी है, हमारे वैज्ञानिकों और स्थानीय उद्योग ने वो कर दिखाया है जो एशिया के किसी और देश ने नहीं किया। हान्ले टेलिस्कोप भले ही दूर की दुनिया देख रहा हो, लेकिन ये हमें आत्मनिर्भर भारत की ताकत भी दिखा रहा है।

    एनिमेशन सेक्टर का किया जिक्र

    पीएम ने आगे कहा कि भारत हर सेक्टर में कमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनिमेशन की दुनिया में भी भारत में क्रांति चल रही है। इसके कारण देश में क्रिएटिविटी की लहर है। पीएम ने ऑनलाइन गेमिंग में भारत की पकड़ और गेमर्स की भी तारीफ की।

    छोटा भीम और मोटू-पतलू…

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में टीवी के लोकप्रिय एनिमेटेड सीरियल छोटा भीम (Chhota Bheem) मोटू पतलू (Motu Patlu) और कृष्णा (Krishna) का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आज दुनिया में भारत की क्रिएटिविटी की लहर है। एनिमेशन की दुनिया में भारत की नई क्रांति आई है। यहां बने एनिमेटेड वीडियो को दुनियाभर में बहुत पसंद किया जा रहा है।

    दीवाली पर स्थानीय लोगों से सामान खरीदें

    पीएम ने इसी के साथ दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए आम लोगों को सलाह दी कि वो कोई भी खरीददारी स्थानीय लोगों से ही करें और मेक इन इंडिया को बढ़ावा दें।

    पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच

    June 19, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read8
    Read More

    Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं

    June 16, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read18
    Read More

    Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास

    June 14, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj8 Mins Read1K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.