Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni
    • Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र
    • Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी
    • Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा
    • Uttarakhand : पौड़ी आपदा से प्रभावित लोगों को भी धराली-थराली की तर्ज पर दी जाएगी मदद
    • दुकानों पर स्वदेशी नाम पट्टिका जरूर लगाएं : CM Dhami
    • Uttarakhand : कई योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि
    • हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • थराली आपदा : प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, August 28
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»महाकुंभ»महाकुंभ : सनातन के खिलाफ हो रही साजिश पर सीएम योगी ने किया आगाह
    महाकुंभ

    महाकुंभ : सनातन के खिलाफ हो रही साजिश पर सीएम योगी ने किया आगाह

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा- संतों के धैर्य के आगे विफल हुए सनातन के विरोधी। मौनी अमावस्या में संतों के धैर्य और दायित्व निर्वहन की सीएम ने की प्रशंसा। हादसे के दौरान अभिभावक के रूप में नजर आए हमारे संत, चुनौती का सामना करते हुए उबारने का काम किया।
    teerandajBy teerandajFebruary 2, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    अस्पताल में घायलों का हाल जानते सीएम योगी।
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    हादसे के बाद महाकुंभ पहुंचे योगी ने संतों से कहा कि सनातन के लिए साजिश हो रही है। इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। हादसे के बाद मुहूर्त में अमृत स्नान विलंब करने के अखाड़ों के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि संतों ने दायित्व निर्वहन किया। हादसे के दौरान अभिभावक के रूप में नजर आए हमारे संत, चुनौती का सामना करते हुए उबारने का काम किया।

    महाकुंभ में एक धर्म सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी सनातन धर्म के स्तंभ है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से चुनौतियों का सामना करते हुए अपने इस अभियान को आगे बढ़ाना है। क्योंकि सनातन धर्म ही मानव धर्म है। सनातन रहेगा तो मानव धर्म रहेगा,मानवता रहेगी, श्रृष्टि रहेगी। सीएम ने कहा कि उन पूज्य संतों का अभिनन्दन करूंगा, जिन्होंने मौनी अमावस्या के अवसर पर पूरे धैर्य का सामना किया। कुछ पुण्यात्मा हादसे का शिकार हुईं, लेकिन उन पस्थितियों में हमारे संत एक अभिभावक के रूप में नजर आए। जैसे परिवार के ऊपर एक विपत्ति आती है तो परिवार का अभिभावक भयभीत नहीं होता, उसी तरह हिम्मत के साथ खड़े होते हुए इस चुनौती का सामना करते हुए उन्होंने इससे उबारने का कार्य किया।

    जब तक पूज्य संतों का सम्मान है, सनातन धर्म का कोई बाल बांका नहीं कर सकता
    मुख्यमंत्री बोले, आपने देखा होगा जो सनातन धर्म के विरोधी हैं वो प्रयास कर रहे थे कि संतो का धैर्य जवाब दे जाए और उसके बाद जग हंसाई कराई जाए, लेकिन अभिनन्दन करूंगा पूज्य संतों का जिन्होंने उन परिस्थितियों में उस आयोजन को अपना आयोजन मानकर पूरे धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करते हुए पुण्यात्माओं के प्रति श्रद्धांजलि भी दी और मां गंगा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस आयोजन को सकुशल आगे बढ़ाया। इसी प्रेरणा से पिछले 19 दिनों के अंदर 32 करोड़ से अधिक श्रद्धाल डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बने हैं। सीएम ने कहा कि कुछ लोग गुमराह करके सनातन धर्म के हर एक मुद्दे पर षड्यंत्र करने से बाज नहीं आते हैं। राम जन्मभूमि से लेकर आज तक, उनका व्यवहार और चरित्र जग जाहिर है। ऐसे लोगों से सावधान होकर सनातन धर्म के आदर्शों और मूल्यों के साथ इन पूज्य संतों के सानिध्य में हमे निरंतर आगे बढ़ना होगा। जब तक पूज्य संतों का सम्मान है सनातन धर्म का कोई बाल बांका नहीं कर सकता।

    स्वामी अवधेशानंद गिरि और स्वामी राम भद्राचार्य ने की सीएम योगी की प्रशंसा

    स्वामी राम भद्राचार्य से मिलते सीएम योगी।

    इस अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि ने जब से गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी जी ने उत्तर प्रदेश में शासन अपने हाथों में लिया है तब से सनातन का सूर्य पूरे विश्व को आलोकित कर रहा है। आज पूरे विश्व में सनातन मूल्यों के प्रति , योग आयुर्वेद के प्रति, आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जो स्वीकृति और मान्यता पैदा हुई है, इससे पहले वह कदाचित नहीं थी। विश्व में सभी लोग हतप्रभ है, चकित हैं और पूरा सनातन जगत उल्लासित है इस महाकुंभ को लेकर। इस महाकुंभ का जिस महापुरुष ने अद्भुत संकल्प लिया, विश्व व्यापी प्रचार प्रसार के लिए योगी जी को बधाई देना चाहूंगा। उनके नेतृत्व में पूरा संत समाज सुरक्षित है, सम्मानित है।

    श्रद्धालुओं से भी किया संवाद
    घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। वह बैरीकेडिंग के बहुत करीब जाकर श्रद्धालुओं से मिले और हाल चाल पूछा। मुख्यमंत्री योगी को अपने करीब पाकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर था। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, जय श्री राम और गंगा मइया की जय जैसे जयकारों से सीएम योगी का अभिनंदन किया। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने तेज स्वर में मुख्यमंत्री जी के द्वारा महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं को उत्तम बताया। उल्लेखनीय है कि मौनी अमावस्या पर घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री दुख जता चुके हैं और अपने वक्तव्य के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे और बात करते करते उनका गला रुंध गया था।

    महाकुंभ महाकुंभ में भगदड़ सीएम योगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं, दिल से योगी हूं

    April 2, 2025 PURE पॉलिटिक्स By teerandaj4 Mins Read332
    Read More

    योगी सरकार के आठ साल…222 माफिया मिट्टी में मिले, 8,118 घायल हुए

    March 25, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read7K
    Read More

    महाकुंभ के बाद त्रिवेणी के पावन जल की यूपी के बाहर राज्यों में बढ़ी मांग, दूसरे राज्यों से पहुंच रहे टैंकर

    March 9, 2025 महाकुंभ By teerandaj3 Mins Read819
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand Election :चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के कई दिग्गज औंधे मुंह गिरे

    August 1, 202517K

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है मातृशक्ति

    August 4, 202513K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.