Kedarnath: सोमवार देर शाम सोनप्रयाग में हुए भुस्खलन में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। एक शव सोमवार को और चार शव मंगलवार को रेस्क्यू के दौरान निकाले गए। तीन घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बतादें कि सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे आठ यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए थे। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम सोमवार रात से ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। हालांकि, रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आयी व रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा। मंगलवार तड़के टीम से रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand: 5 people died after being buried under debris in a landslide near Sonprayag area following torrential rain. Relief and rescue operations are underway.
(Visual Source: SDRF) https://t.co/zX2F6rxDS2 pic.twitter.com/pTiVr8sDhU
— ANI (@ANI) September 10, 2024
मीडिया से बातचीत में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए थे। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही थी, जिसमें आज मंगलवार को तीन शव बरामद हुए।
बतादें कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को भी भारी बारिश हुई थी।
ये हुए घायल
1. जीवच तिवारी (60 वर्ष) पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल
2. मनप्रीत सिंह (30 वर्ष)पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल
3. छगनलाल (45 वर्ष)पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश
मृतकों के नाम
1. गोपाल (50 वर्ष) पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश
2. दुर्गाबाई खापर (50 वर्ष) पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश
3. तितली देवी (70 वर्ष) पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल
4. भारत भाई (52 वर्ष) निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात
5. समनबाई (50 वर्ष) पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश