Kedarnath by-election : कांग्रेस ने केंदारनाथ उपचुनाव में पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि आज या कल में भाजपा भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।
पूर्व विधायक मनोज रावत के मैदान में आने के बाद माना जा रहा है कि केदारनाथ उपचुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। हालांकि, 2022 विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्थान पर आए थे। उनसे ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार कुलदीप सिंह रावत वोट पाए थे। इस चुनाव में भाजपा की शैलारानी रावत ने 8463 वोटों से चुनाव जीत लिया था। हालांकि, वह 2017 में प्रचंड मोदी लहर में भी केदारनाथ विधानसभा चुनाव जीता था।
बतादें कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे। 23 नवंबर को मतगणना होगी। बतादें कि भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है। भाजपा के लिए जहां यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल है वहीं कांग्रेस इसको जीतकर अपने पक्ष में माहौल बनाना चाह रही है। दोनों पार्टियां पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही हैं।
29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवंबर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। लगभग 92 हजार मतदाता वाले केदारनाथ विधानसभा में दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद उप चुनाव होगा। 90540 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के लिए कुल 173 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। नाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस की ओर से जहां आपदा से प्रभावितों की समस्याओं को मुद्दा बनाया जा रहा है। वहीं, केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से भी पार्टी के पक्ष में एक माहौल बनाने की कोशिश की गई।
चुनाव कार्यक्रम
29 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख
4 नवंबर को नामांकन वापसी का आखिरी दिन
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को होगा मतदान
23 नवंबर को होगी मतगणना