विराट कोहली ने अपने फलकम् से कन्दुकः पर प्रहार कर चत्वार: धवनाङ्ङ्कः बटोरे। पढ़ने में अजीब लग रहा होगा। पर क्या पता, भविष्य में संस्कृत के यह शब्द क्रिकेट कमेंट्री में प्रचलन में आ जाएं। देवभूमि में प्रयोग शुरू हो चुका है। वैसे-पहले वाक्य का अर्थ है- विराट कोहली ने अपने बल्ले से गेंद पर तेज प्रहार कर चौका मारा।
क्रिकेट के दीवानों को याद होगा, एक से डेढ़ दशक पहले तक आकाशवाणी पर ही हिंदी में कमेंट्री होती थी। उसमें भी आधी अंग्रेजी में होती आधी हिंदी में। टीवी पर तो कमेंटेटर अंग्रेजी में ही बोलते थे। दौर बदला। अब हर खेल चैलन पर हिंदी में कमेंट्री होने लगी। बड़े-बड़े प्लेयर को हिंदी में कमेंट्री करते सुना जा रहा है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खैर, यह हिंदी की ताकत है। तब से क्रिकेट में कई शब्द इजात हुए। शुरुआत के मुकाबले अब हिंदी कमेंट्री ज्यादा रसपूर्ण लगने लगी है।
देवभाषा में संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री का मजा लेना है तो आपको देवभूमि के दवप्रयाग में स्थित श्री रघुनाथ कीर्ति संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रही प्रतियोगिता को देखने आना होगा। कमेंट्री में संस्कृत के अलावा उत्तराखंड की दोनों बोलियों गढ़वाली और कुमाऊँनी में भी कमेंट्री की जा रही है। जिससे यह आयोजन और भी रोचक बना हुआ है। लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं।
यह पहल श्री ओम शर्मा के नेतृत्व में की गई है। उन्होंने क्रिकेट से जुड़े 150 से अधिक नए संस्कृत शब्दों को गढ़ा है। इन शब्दों का उपयोग करके छात्र-छात्राएं मैचों की रोमांचक कमेंट्री कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में दो छत्राएं भी शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य देवभाषा संस्कृति को आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाना है। ताकि लोग इस प्राचीन भाषा को आसानी से समझ सकें। भविष्य में इन नए संस्कृत शब्दों का उपयोग देश भर में होने वाले क्रिकेट मैचों में भी किया जा सकता है। यह न केवल संस्कृत भाषा को बढ़ावा देगा, बल्कि खेल प्रेमियों के लिए एक नया अनुभव भी होगा।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना से बदलेगी पहाड़ों की सूरत
संस्कृत में जानिए क्रिकेट के शब्द
1. क्रिकेट – पट्टकन्दुकः, बल्लकन्दुकः, कन्दुकक्रीडा, क्रिकेटक्क्रीडा, दण्डकन्दुक प्रतियोगिता
2. खिलाड़ी – क्रीडकः, खेलकः
3. गेंद – कन्दुकः, गेन्दुकः
4. बल्ला – फलकम्
5. स्टंप – स्तोभः, त्रिदण्डः, दण्डिका
6. बल्लेबाज – फलकधारकः, बल्लाधारकः (पु.) फलकधारिका बल्लाधारिका (स्त्री)
7. गेंदबाज – गेन्दुकक्षेपकः, कन्दुकक्षेपकः गेन्दुकक्षेपिका कन्दुकक्षेपिका
8. विकेट कीपर- स्तोभरक्षक, त्रिदण्डरक्षकः
9. रन – धवनाङ्ङ्कः
10. मैच रेफरी – निर्णायकः
11. कोच – प्रशिक्षक
12. शॉर्ट पिच- अवक्षिप्तम्
13. कैच आउट – गृहीतः
14. वाइड बॉल – अपकन्दुकः
15. एल्बीडब्ल्यू – पादबाधा
16. नो बॉल- न कन्दुकम्
17. चौका – चत्वारः
18. छक्का – पट
19. पिच- क्षेप्या, क्षिपः वेदी, वेदिका
20. स्टंप आउट- स्तोभितः
21. रन आउट – धाविन्नष्टम्
22. क्लीन बोल्ड – गेन्दितः
23. पारी – इनिंग सत्रम्
24. सभी आउट – सर्वे निष्कान्ताः
यह भी पढ़ें : शराब से पांच हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी धामी सरकार, नई आबकारी नीति मंजूर
यह भी पढ़ें : तीन लाख से अधिक राज्य कर्मियों को पदोन्नति में छूट, Uttarakhand में एक अप्रैल से लागू होगी यूनिफाइड पेंशन योजना
2 Comments
Pingback: गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया ‘चलो गैरसैंण’ का आह्वान, कहा- ये लड़ाई पहाड़ के सम्मान, पहाड़िय
Pingback: छह मार्च को आएंगे पीएम मोदी, मुखबा व्यू प्वाइंट से करेंगे हिमालय दर्शन