Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    • भारतीय सेना को 419 युवा अफसर मिले, आईएमए में हुई भव्य पासिंग आउट परेड
    • Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास
    • जायका पहाड़ का… अब भट्ट की चटनी भी ग्लोबल!
    • Air India Plane Crash : जिंदा बचे एकमात्र यात्री ने पीएम से कहा-मैं कूदा नहीं था…
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, June 18
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»Climate Change : 123 वर्षों में सबसे गर्म साल रहा 2024
    दुनिया भर की

    Climate Change : 123 वर्षों में सबसे गर्म साल रहा 2024

    भारतीय मौसम विभाग के साथ ही यूरोपीय मौसम एजेंसी कॉपरनिकस ने भी कहा-2024 पूरी दुनिया के लिए सबसे गर्म साल रहा। कड़ाके की ठंड के दिन घटे। गर्मी के दिनों में इजाफा।
    teerandajBy teerandajJanuary 2, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Climate Change : नया साल शुरू हो चुका है। देश के लगभग हर हिस्से में ठंड पड़ रही है। खासकर उत्तर भारत में। लेकिन, कड़ाके की ठंड के बीच एक गरमा गरम खबर यह है कि दुनिया भर में ठंड के दिन कम हो रहे हैं। जबकि, गर्मियों के दिनों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम औसम तापमान में 1901 के बाद से 0.90 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं इस साल का औसत तापमान 25.75 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत तापमान से 0.65 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1901 के बाद साल 2024 भारत के मौसम इतिहास का सबसे गर्म साल रहा। इस साल न्यूनतम औसत तापमान में 1901 के बाद से 0.90 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि साल 2024 में औसत अधिकतम तापमान 31.25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.20 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम औसत तापमान 20.24 डिग्री सेल्यिस हा, जो कि सामान्य से 0.90 डिग्री सेल्सियस है। साल 2024 में 2016 का रिकॉर्ड टूट गया क्योंकि 2016 में सतही हवा का औसत तापमान 0.54 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था, लेकिन 2024 में औसत तापमान उस सीमा को भी पार कर गया। मौसम विभाग ने कहा कि औसत न्यूनतम तापमान जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में सबसे ज्यादा रहा।

    भारत ही नहीं, दुनिया के लिए भी सबसे गर्म रहा 2024
    2024 न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में सबसे गर्म साल रहा। यूरोपीय मौसम एजेंसी कॉपरनिकस ने भी यह दावा किया है। कॉपरनिकस एजेंसी के अनुसार, साल 2024 में धरती के औसत तापमान में 1850-1900 के पूर्व औद्योगिक समय की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि साल 2024 में खतरनाक गर्मी के 41 दिन अतिरिक्त दर्ज किए गए। मौसम विज्ञानी इन्हें काफी ज्यादा बता रहे हैं। यूएन एजेंसी के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण 2024 में गर्मी भरे 41 दिन और जुड़ गए, जिससे मानव स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र पर बुरा असर पड़ा है।

    यह भी पढ़ें :  Fifth Schedule: हम हिमालय के ‘खस’

    परिवर्तन का दिखने लगा साइड इफेक्ट 

    मौसम में हो रहे बदलाव का असर पूरी दुनिया में दिखाई देने लगा है। अगर आप लोग भी दुनिया भर से आने वाली खबरों पर गौर करें तो पाएंगे कि कोई रिकॉर्डतोड़ बारिश, विनाशकारी बाढ़ से परेशान है तो कोई झुलसा देने वाली गर्मी, जंगलों में आग की घटनाओं से परेशान है। जलवायु परिवर्तन के कारण 29 मौसमी घटनाओं में से 26 के खतरे में बढ़ोतरी हुई है। साल 2024 में दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन के चलते कम से कम 3,700 लोगों की जान गई और लाखों लोग विस्थापित हुए। यूएन मौसम विज्ञानियों ने साल 2024 को नींद से जगा देने वाली चेतावनी बताया है।

    सर्दी के दिन घट रहे और गर्मी के बढ़े
    भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि देश में ऐसा ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर मानसून के बाद और सर्दियों के मौसम में न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। इसका मतलब है कि कड़ाके की सर्दियों के दिन लगातार कम हो रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि ला नीना इफेक्ट के चलते उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और जनवरी में कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी, लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि यह स्थिति ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगी।

    मौसम विज्ञानियों ने हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि जून 2023 में मासिक वैश्विक तापमान औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इस साल भी ये पैटर्न जारी रहा और सिर्फ जुलाई 2024 में ही थोड़ी राहत रही। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दुनिया अब ऐसे चरण में दाखिल हो रही है, जहां तापमान में लगातार वृद्धि होगी।

    उत्तराखंड 360 दुनिया भर की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब

    June 15, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read71
    Read More

    Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त

    June 15, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj4 Mins Read80
    Read More

    चीन, न्यूजीलैंड व इटली की तर्ज पर कीवी उत्पादन बढ़ाएगा Uttarakhand

    June 10, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj4 Mins Read42
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.