Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni
    • Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र
    • Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी
    • Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा
    • Uttarakhand : पौड़ी आपदा से प्रभावित लोगों को भी धराली-थराली की तर्ज पर दी जाएगी मदद
    • दुकानों पर स्वदेशी नाम पट्टिका जरूर लगाएं : CM Dhami
    • Uttarakhand : कई योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि
    • हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • थराली आपदा : प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, August 28
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»अतुल्य उत्तराखंड»हरिद्वार में ही Chardham Yatra के यात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं
    अतुल्य उत्तराखंड

    हरिद्वार में ही Chardham Yatra के यात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

    पर्यटन विभाग नगर निगम और प्रवर्तन के साथ तैयार कर रहा प्रस्ताव। शासन ने नगर निगम प्रशासन को स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
    teerandajBy teerandajFebruary 6, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    हरिद्वार में ही Chardham Yatra के यात्रियों को ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप की तर्ज पर एक ही परिसर में सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। उनके ठहरने और यात्रा पड़ाव के तौर पर अन्य सुविधाओं को विकसित करने की योजना भी बन रही है। फिलहाल अभी शासन ने नगर निगम प्रशासन को स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

    शासन की मंशा के अनुरूप पर्यटन विभाग नगर निगम से जमीन लेगा। वहीं, प्रवर्तन और पुलिस विभाग इस प्रस्ताव की रूपरेखा में अहम कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। यह उसी तरह से व्यवस्था देने के लिए बनाया जाएगा जैसे ऋषिकेश स्थित पंजीकरण कार्यालय एवं ट्रांज़िट कैंप में तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
    बताया जा रहा है कि यात्रा सुविधाओं के क्रम में एक ही स्थान पर यात्री को अलग-अलग काउंटर पर पूरी जानकारी दी जा सके इसकी भी व्यवस्था की जानी है। एक विशाल क्षेत्र को चिन्हित करने के निर्देश भी शासन स्तर से मिले हैं। इसके क्रम में नगर निगम प्रशासन के साथ अन्य सहयोगी विभागों ने स्थल चिन्हित करने का कार्य शुरू भी कर दिया है।

    chardham yatra 2024 भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
    chardham yatra

    हरिद्वार स्नान के बाद शुरू होती है चारधाम यात्रा
    अधिकांश श्रद्धालु हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर स्नान के बाद यात्रा की शुरुआत करते हैं। इस कारण ही हरिद्वार को ही चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। अभी यात्रियों को पंजीकरण कराने की अनिवार्यता से परेशानी होती ही है। आगे की यात्रा के लिए ऋषिकेश जाना पड़ता है। यहां से बस या अन्य संसाधन की सुविधा मिलती है। इस समस्या के निस्तारण के लिए ही हरिद्वार में यात्री सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनी है। एक ही परिसर में पंजीकरण और वहीं से यात्रा की शुरुआत हो सकेगी। यात्रियों को निर्धारित शुल्क पर ही यात्रा की सुविधा मिलेगी। कई बार यात्रा सीजन में प्राइवेट टैक्सी चालक ऋषिकेश तक पहुंचाने में यात्रियों से मनचाहा रुपया वसूल करते हैं। इन समस्याओं से भी उन्हें राहत मिल सकेगी। यात्रा की संपूर्ण गतिविधियों पर आरटीओ प्रशासन और पर्यटन विभाग भी ग भी निगरानी कर सकेगा।

    यह भी पढ़ें  : ये गुलाब कहां का है ?

    ये सुविधाएं मिलेंगी

    • ऑफलाइन पंजीकरण व टोकन सुविधा होगी।
    • स्वास्थ्य जांच व अस्पताल, निशुल्क दवाएं मिल सकेंगी।
    • बैठने के लिए वातानुकूलित हॉल, कूलर पंखों की सुविधा मिलेगी।
    • मनोरंजन के लिए टीवी की सुविधा और समाचार पत्र पत्रिकाओं का स्टॉल होगा।
    • यात्रियों के आराम करने के लिए डोरमेट्री की सुविधा होगी।
    • स्नानघर व शौचालयों की सुविधा मिलेगी।

    कैंटीन की सुविधा होगी जिसमें शुद्ध सात्विक भोजन मिलेगा।
    स्थल चिह्नित करने के निर्देश मिले हैं। विभिन्न विभागों के सहयोग से शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास उपलब्ध भूमि का चयन किया जा रहा है। इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी। अग्रिम कार्रवाई शासन से मिले निर्देश के आधार पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम हरिद्वार भूपतवाला में एक जमीन देखी गई है। हालांकि, इसे फाइनल नहीं किया गया है।

    Chardham Yatra उत्तराखंड न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत

    August 24, 2025 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj2 Mins Read7
    Read More

    थराली आपदा : जिलाधिकारी ने आपदा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

    August 23, 2025 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj2 Mins Read1
    Read More

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 2025 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj10 Mins Read13K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand Election :चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के कई दिग्गज औंधे मुंह गिरे

    August 1, 202517K

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है मातृशक्ति

    August 4, 202513K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.