Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    • भारतीय सेना को 419 युवा अफसर मिले, आईएमए में हुई भव्य पासिंग आउट परेड
    • Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास
    • जायका पहाड़ का… अब भट्ट की चटनी भी ग्लोबल!
    • Air India Plane Crash : जिंदा बचे एकमात्र यात्री ने पीएम से कहा-मैं कूदा नहीं था…
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Wednesday, June 18
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»अतुल्य उत्तराखंड»Chardham Yatra 2024: खुले बाबा धाम के पट, बाबा की छवि आखों में बसाकर निहाल हुए भक्त, 16 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारपुरी में पहुंचे
    अतुल्य उत्तराखंड

    Chardham Yatra 2024: खुले बाबा धाम के पट, बाबा की छवि आखों में बसाकर निहाल हुए भक्त, 16 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारपुरी में पहुंचे

    बाबा केदार की पंचमुखी डोली के साथ जयकारे लगाते हुए हजारों की संख्या में भक्त केदारपुरी पहुंचे। भक्त 20 कुंतल फूलों से सजे बाबा की छवि को आंखों में बसा लेने को आतुर दिखे। सीएम पुष्कर धामी भी इस मौके पर पत्नी संग मौजूद रहे।
    teerandajBy teerandajMay 10, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    chardham yatra
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Chardham Yatra 2024 : शुक्रवार सुबह सात बजे जैसे ही बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुले, जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया। विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बाबा केदार की पंचमुखी डोली के साथ जयकारे लगाते हुए हजारों की संख्या में भक्त केदारपुरी पहुंचे। भक्त 20 कुंतल फूलों से सजे बाबा की छवि को आंखों में बसा लेने को आतुर दिखे। सीएम पुष्कर धामी भी इस मौके पर पत्नी संग मौजूद रहे। वहीं, यमुनोत्री के कपाट 10.29 बजे खुले। गंगोत्रीधाम के कपाट 12.25 बजे खोले जाएंगे।

    chardham yatra 2024... केदारनाथ धाम का कपाट खुलते हुए भक्त जयकारे लगाने लगे
    chardham yatra 2024… केदारनाथ धाम का कपाट खुलते हुए भक्त जयकारे लगाने लगे

    इस बार व्यवस्था में थोड़ा बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं को आस्था पथ पर चलते हुए बाबा के दरबार जाना होगा। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है। बारिश, बर्फबारी की स्थिति में रेन शेल्टर भी बनाया गया है।

    chardham yatra 2024
    chardham yatra 2024 : शुभ मुहूर्त में खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

    अब तक 22 लाख से ज्यादा पंजीकरण
    चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि में आएंगे।

    chardham yatra 2024 .. सीएम पुष्कर धामी पत्नी के साथ बाबा के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे।
    chardham yatra 2024 .. सीएम पुष्कर धामी पत्नी के साथ बाबा के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे।

    हेलिकॉप्टर से पहुंचे अधिकारी…किसी ने नहीं ली पैदल यात्रियों की सुध
    बाबा धाम में शासन-प्रशासन के सारे अधिकारी हेलिकॉप्टर से पहुंचे। इस दौरान यात्रियों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। इस कारण पैदल मार्ग से धाम जाने वाले भक्तों को क्या-क्या असुविधाएं हुईं यह देखने वाला कोई सक्षम अधिकारी पूरे पैदल मार्ग पर नहीं था। इस बार केदारघाटी के गुप्तकाशी, मैखंडा, फाटा सहित आठ स्थानों से हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन होना है। लेकिन, हाईवे से लगे हेलीपैड पर यात्री व्यवस्थाओं का कोई इंतजाम नहीं है। इसके लेकर तीर्थयात्रियों में थोड़ी नाराजगी रही।

    chardham yatra 2024 ... 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है बाबा का धाम
    chardham yatra 2024 … 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है बाबा का धाम

    ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए भी उमड़ रहे भक्त

    चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। बृहस्पितवार को यहां भारी अव्यवस्था रही। ऋषिकुल परिसर में रजिस्ट्रेशन हो रहा है। यहां पर यात्रियों की संख्या अधिक है जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर कम है। इसके अलावा यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। हजारों की संख्या भक्त खुले आसमान के नीचे रात गुजारे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं। लेकिन, भीड़ उम्मीद से ज्यादा हो रही है।

    chardham yatra 2024
    chardham yatra 2024

    यात्रा मार्गों में नहीं हैं पुख्ता इंतजाम : करन माहरा
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। साथ ही उन्होंने धामी सरकार से मांग की कि ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए।

    chardham yatra 2024 .. बाबा के दर्शन से पाकर भावुक हुए भक्त
    chardham yatra 2024 .. बाबा के दर्शन से पाकर भावुक हुए भक्त

    11 भाषाओं में पढ़ें स्वास्थ्य संबंधी एडवाजरी

    इस बार प्रदेश सरकार ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। इन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल जाएगी। तीर्थयात्रियों को भाषा संबंधी दिक्कतें भी नहीं आएंगी। क्योंकि यह जानकारी देश की 11 भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है।

    chardham yatra 2024
    chardham yatra 2024 : शुभ मुहूर्त में 10:29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए।

    सुबह दस बजे पहुंची मां यमुना की डोली

    यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10.29 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। यमुनोत्री धाम में मां यमुना की डोली सुबह 10:00 बजे पहुंच गई थी। इसके बाद पुरोहितों ने पूजा अर्चना की। शुभ मुहूर्त पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम में विराजमान हो गई है।

     

     

     

     

    Chardham Yatra 2024 उत्तराखंड न्यूज चारधाम यात्रा 2024
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं

    June 16, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read18
    Read More

    Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास

    June 14, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj8 Mins Read1K
    Read More

    Air India Plane Crash : जिंदा बचे एकमात्र यात्री ने पीएम से कहा-मैं कूदा नहीं था…

    June 13, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read90
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.