Chamoli News : बुधवार सुबह चमोली में गोविंदघाट के पास पहाड टूट गई। इससे हमेकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल टूट गया। मौसम विभाग ने चमोली में हिमस्खलन की आशंका जताई है। आठ मार्च के बाद ही मौसम सही होगा। जिले में मंगलवार को भी बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इस समय इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
VIDEO | Uttarakhand: Motor bridge connecting Govindghat and Hemkund Sahib in Chamoli collapsed after boulders fell on it due to landslide.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/f5X1We2fxe
— Press Trust of India (@PTI_News) March 5, 2025
बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान माइनस आठ और न्यूनतम तापमान माइनस तीन, ज्योतिर्मठ में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान माइनस एक, औली में अधिकतम तीन और न्यूनतम माइनस दो रहा। तापमान में आई गिरावट से लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे।
यह भी पढ़ें : छह मार्च को आएंगे पीएम मोदी, मुखबा व्यू प्वाइंट से करेंगे हिमालय दर्शन