Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni
    • Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र
    • Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी
    • Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा
    • Uttarakhand : पौड़ी आपदा से प्रभावित लोगों को भी धराली-थराली की तर्ज पर दी जाएगी मदद
    • दुकानों पर स्वदेशी नाम पट्टिका जरूर लगाएं : CM Dhami
    • Uttarakhand : कई योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि
    • हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • थराली आपदा : प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, August 28
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»CDS General Bipin Rawat Memorial Lecture: सुधांशु त्रिवेदी बोले, भारत के आगे भय से नहीं, श्रद्धा से झुके सिर
    उत्तराखंड 360

    CDS General Bipin Rawat Memorial Lecture: सुधांशु त्रिवेदी बोले, भारत के आगे भय से नहीं, श्रद्धा से झुके सिर

    teerandajBy teerandajDecember 9, 2023Updated:January 27, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने न किसी पर आक्रमण किया और न ही किसी का धर्म परिवर्तन कराया। न हमने किसी पर कब्जा करने की कोशिश की, न किसी का नरसंहार करने का प्रयास किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डा. सुधांशु त्रिवेदी ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर (CDS General Bipin Rawat Memorial Lecture) के दौरान चीन के प्रख्यात विचारक हू शी का जिक्र करते हुए ये बात कहीं। उन्होंने कहा, शी पुस्तक में लिखा है कि भारत ने बिना कोई सैनिक भेजे चीन पर दो हजार साल तक सांस्कृतिक प्रभुत्व और नियंत्रण रखा। उन्होंने कहा, हम तो वो देश रहे हैं, जिसने कभी किसी का सिर कलम करने की बात नहीं की, इसके बावजूद हमारे आगे श्रद्धा से सिर झुके, भय से नहीं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक सेना में भारतीय दल के खिलाफ मानवाधिकार के मामले न के बराबर होते हैं, क्योंकि हम उस परंपरा से आते हैं, जो युद्ध में भी मर्यादा का पालन करती है।

    डा. त्रिवेदी ने त्रिवेदी ने भारत की ज्ञान परंपरा और युद्ध के बीच संबंध पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने सीडीएस जनरल रावत को याद करते हुए कहा कि संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति का सदस्य होने के नाते जनरल रावत से मिलने का कई बार अवसर मिला। वह स्थायी समिति की हर बैठक में पूरी तरह तैयार होकर आते थे और एजेंडा से अलग पूछे गए सवालों पर भी विस्तार से जवाब देते थे।

    डा. त्रिवेदी ने कहा कि सीडीएस के पद का गठन नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों में से एक था और जनरल रावत को इस फैसले में अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर नियति ने दिया। आने वाले समय में बहुत से लोग सीडीएस का दायित्व निभाएंगे लेकिन जनरल रावत उन सबमें हमेशा अलग रहेंगे। जनरल रावत को एक महान योद्धा बताते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व को डोमिनेट करने के लिए नहीं बल्कि मोटिवेशन के लिए उभर रहा है। इस नए भारत को समझने की जरूरत है। भारतीय ज्ञान परंपरा का जिक्र करते हुए डा. त्रिवेदी ने कहा, वेदों और उपनिषदों का ज्ञान हजारों साल से केवल भारत के पास रहा है। आज दुनिया भी इसे मानने लगी है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देवभूमि विकास संस्थान सामाजिक कार्यों को बढ़चढ़कर आयोजित कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण, पानी बचाने, नदियों को स्वच्छ रखने और पुनर्जीवित करने तथा वृक्षारोपण करने का कार्य कर रहा है। नदियों को पुनर्जीवित करने का हमारा प्रयास है। यह संदेश देने के लिए है। महायोद्धा को श्रद्धाजंलि केवल वाणी से नहीं सामाजिक सेवा के जरिए भी की जानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह याद रखें कि वीरों की छाती पर राष्ट्र टिका हुआ है। हमारी संस्कृति टिकी हुई है।

    इस अवसर पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में एक गीत भी रिलीज किया गया। इस गीत को वेद विलास उनियाल ने लिखा है। प्रख्खात लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल ने इस गीत को स्वरबद्ध किया है।

    जनरल रावत की स्मृति में वीरभूमि फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें 111 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष मेजर जनरल आनंद सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, विश्व संवाद केंद्र के प्रभारी विजय सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डा. आरके जैन समेत कई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, स्टूडेंट्स और पूर्व सैन्यकर्मी मौजूद रहे।

    Bipin Rawat BJP CDS Dehradun Doon University Sudhanshu Trivedi Trivendra Singh Rawat
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni

    August 27, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read7
    Read More

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj2 Mins Read2K
    Read More

    Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी

    August 27, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand Election :चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के कई दिग्गज औंधे मुंह गिरे

    August 1, 202517K

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है मातृशक्ति

    August 4, 202513K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.