उत्तराखंड शासन में विभिन्न क्षेत्रों के शख्सियतों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। माना जा रहा है कि संगठन के लोगों को तालमेल बिठाने के क्रम में यह दायित्व सौंपे गए हैं। इसमें प्रमुख नाम केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत की बेटी एश्वर्या रावत का भी है। उन्हें उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग बनाया गया है। मालूम हो कि उपचुनाव में उन्होंने टिकट के लिए दावेदारी की थी। लेकिन, पार्टी ने आशा नौटियाल पर भरोसा जताया। उन्होंने जीत भी दर्ज की। उस समय कहा गया कि एश्वर्या निर्दलीय उतर सकती हैं। लेकिन, वह पार्टी के खिलाफ नहीं गईं। कहा जा रहा है कि उन्हें इसी का इनाम मिला है। इसके अलावा यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल को भी उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल में ही यूथ फाउंडेशन ने वाडिया संस्थान के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थीं। चिंताओं और समाधान पर गहन चर्चा की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इसमें शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि उनके कार्यों और युवाओं के बीच उनकी पैठ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, गंगा बिष्ट जनपद अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद एवं श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही शांति मेहरा जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवत प्रसाद मकवाना जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, हेमराज बिष्ट जनपद पिथौरागढ़ को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद, रामचंन्द्र गौड जनपद चमोली को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, पूरन चंद नैलवाल जनपद अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखंड परिषद और रामसुन्दर नौटियाल जनपद उत्तरकाशी उपाध्यक्ष भगीरथी नदी घाटी प्राधिकरण का दायित्व सौंपा गया है।
यह भी पढ़ें : जायका पहाड़ का… भांग की चटनी
सायरा बानो जनपद ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, रेनू अधिकारी जनपद नैनीताल को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, रजनी रावत जनपद देहरादून उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, ओम प्रकाश जमदग्नि जनपद हरिद्वार उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद, भूपेश उपाध्याय जनपद बागेश्वर उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद एवं कुलदीप कुमार जनपद देहरादून को अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद का दायित्व सौंपा गया है।
ऋषि कंडवाल जनपद पौड़ी को उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति, वीरेन्द्र दत्त सेमवाल जनपद टिहरी उपाध्यक्ष उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, अजय कोठियाल जनपद टिहरी अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, श्याम नारायण पांडेय जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चारधाम यात्रा के लिए तय की अधिकारियों की जिम्मेदारी