Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    • भारतीय सेना को 419 युवा अफसर मिले, आईएमए में हुई भव्य पासिंग आउट परेड
    • Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास
    • जायका पहाड़ का… अब भट्ट की चटनी भी ग्लोबल!
    • Air India Plane Crash : जिंदा बचे एकमात्र यात्री ने पीएम से कहा-मैं कूदा नहीं था…
    • सीएम धामी का गोद लिया गांव सारकोट, तब और अब कितने बदले हालात!
    • बड़ी मछलियां भी जाल में आ रही हैं, मगरमच्छ भी नहीं छोड़े जाएंगे : सीएम धामी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, June 15
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»कवर स्टोरी»Air India Plane Crash : जिंदा बचे एकमात्र यात्री ने पीएम से कहा-मैं कूदा नहीं था…
    कवर स्टोरी

    Air India Plane Crash : जिंदा बचे एकमात्र यात्री ने पीएम से कहा-मैं कूदा नहीं था…

    देश के सबसे बड़े विमान हादसे का रेस्क्यू अभियान पूरा। पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल पहुंचे। पीड़ितों से की बात। विमान में सवार एकमात्र जीवित विश्वास ने पीएम को बताया आंखो देखा हाल। हादसे में अब तक 266 लोगों की मौत की हुई है पुष्टि। 
    teerandajBy teerandajJune 13, 2025Updated:June 13, 20251 Comment
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Air India Plane Crash : देश में सबसे बड़े विमान हादसों में एक बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर के क्रैश होने के बाद एकमात्र जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से पीएम नरेंद्र मोदी मिले। उन्होंने पीएम को बताया कि वह कूदे नहीं थे। बल्कि विमान के क्रैश होने के बाद अपने को लाशों के बीच पाया। वह उठकर भागने लगे, तभी किसी ने उन्हें पकड़ कर एंबुलेंस में बैठा दिया। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो वह अपने को अस्पताल में पाया। हादसे में विमान में सवार विश्वास को छोड़कर 241 लोग मारे गए। विश्वास का बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में विमान हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की। इस विमान हादसे में एकमात्र जिंदा बचे यात्री रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात की। विश्वास ने कहा कि मैं विमान से कूदा नहीं था बल्कि सीट समेत विमान से बाहर आ गया था। बता दें कि फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई है। लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ने करीब 1.38 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया। हादसे के कुछ घंटों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि खून से लथपथ विश्वास कुमार एंबुलेंस की ओर जा रहे हैं।

    ब्रिटिश नागरिक हैं विश्वास
    40 वर्षीय विश्वाश कुमार रमेश भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं, जो भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे। वे अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ यूके लौट रहे थे। विश्वाश 11A में बैठे थे, जबकि उनके भाई विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। विश्वाश ने बताया, उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद एक तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत तेजी से हुआ। हादसे के बाद जब मुझे होश आया तो मैंने देखा कि मेरे चारों तरफ लाशें पड़ी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े पड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया।

    घटनास्थल का पारा हुआ 1000° सेल्सियस, आसपास की सब चीजें हुईं राख

    एयर इंडिया क्रैश कितना भयावह था इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि विस्फोट के बाद आसपास का तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर रात बताया कि घटनास्थल पर ताप इतना बढ़ गया कि यहां तक कि जानवरों और पक्षियों तक को भागने का मौका नहीं मिला और सभी जलकर खाक हो गए। ज्यादातर शव बुरी तरह से झुलस गए। उनकी पहचान भी नहीं हो पा रही है। वहीं, हादसे के बाद से लगातार राहत और बचाव कार्य चल रहा है। इस बीच सामने आया है कि हादसे के कारण घटनास्थल का तापमान इतना ज्यादा बढ गया कि बचाव कार्य बेहद कठिनता से किया गया।

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त

    June 15, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read30
    Read More

    Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास

    June 14, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj8 Mins Read723
    Read More

    बड़ी मछलियां भी जाल में आ रही हैं, मगरमच्छ भी नहीं छोड़े जाएंगे : सीएम धामी

    June 10, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj7 Mins Read2K
    Read More

    1 Comment

    1. Pingback: जायका पहाड़ का... अब की चटनी भी ग्लोबल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20248K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.