Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand में 4 जिलों के डीएम बदले, धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी
    • Chardham Yatra : श्रद्धालु 32 लाख, कारोबार 300 करोड़ पार
    • मतदाता पहचान पत्र वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, बनने के 15 दिन के भीतर मिलेगा
    • Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Friday, June 20
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»स्पेशल»Accident In Uttarakhand : रंगीन करने के फेर में काली हो रहीं रातें
    स्पेशल

    Accident In Uttarakhand : रंगीन करने के फेर में काली हो रहीं रातें

    आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतर हादसे रात के वक्त हो रहे हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में बढ़ोतरी। तीन महीने में 239 लोग गंवा चुके हैं अपनी जानें। देहरादून में तोड़े जा रहे सबसे ज्यादा नियम-कायदे।
    teerandajBy teerandajApril 5, 2025Updated:April 7, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Accident In Uttarakhand : शराब की बोतल से रातें रंगीन करने वाले खुद और दूसरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में जिन हादसों में लोग अपनी जानें गंवा रहे हैं उसमें अधिकांश मामले ड्रंक एंड ड्राइव के हैं। आंकड़े तो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि कार्रवाई हो रही है लेकिन चिंताजनक स्थिति यह है कि हादसों पर लगाम नहीं लग रही है। वर्ष 2025 के शुरुआती तीन महीनों यानी जनवरी से मार्च की बात करें तो अब तक 239 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कुल मौतों में 87 फीसदी मैदानी इलाकों में हुई है। 239 में 209 लोग देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में अपनी जान गंवाए हैं।
    दूसरी ओर एक आंकड़ा यह है, जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक गढ़वाल के मंडल के सभी जिलों में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 1971 और रैश ड्राइविंग पर 1406 चालान किए गए हैं। इसके अलावा इसके बाद भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 377 और रैश ड्राइविंग पर 289 चालान किए गए हैं। यानी, नियमों को तोड़ने में पहाड़ी इलाके के लोगों से ज्यादा मैदानी लोग आगे हैं। यही वजह है कि यहां पर मौतों का आंकड़ा इतना भयावह है। एक बात गौर करने वाली है, शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने पिछले तीन महीने में प्रदेश भर में कुल 2348 चालान किए। इसमें से अकेले देहरादून में 1319 चालान काटे गए। यानी, प्रदेश के अन्य बारह जिलों में जितने चालान हुए उससे ज्यादा अकेले देहरादून में हुए।

    काली साबित हो रही रात
    ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अधिकांश हादसे रात में ही हो रहे हैं। इसका बड़ा कारण रात में शराब पीकर गाड़ी चलाना है। लोग शराब रात रंगीन करने के लिए पी रहे हैं। लेकिन, यह उनके लिए काली रात साबित हो रही है। ऐसे लोगों की गलती का खामियाजा आम लोग उठा रहे हैं। जो इनकी वजह से हादसे का शिकार हो रहे हैं। पुलिस के सामने चुनौती है कि इसपर लगाम कैसे लगाएं।

    बीते साल 11 नवंबर को देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे की यादें अभी लोगों के जेहन से उतरी नहीं हैं। इनोवा कार पीछे से एक कंटेनर से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी थी। उस समय कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसा इतना विभत्स था कि एक शव का सिर धड़ से अलग हो गया था। यह हादसा रैश ड्राइविंग के कारण हुई थी। इसी तरह मार्च 2025 को राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचल दिया था। इसी तरह 24 मार्च को ही लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह कुछ दिन पहले रात ढ़ाई बजे राजपुर रोड स्थित ग्रेट वेल्यू तिराहे पर तीन बाइक सवार बूथ से टकरा गए, हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई। इसमें दो युवा हाल ही में अग्निवीर में चयनित हुए थे।


    उत्तराखंड में सड़क हादसे
    उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही रहा है। उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट पर मौजूद डाटा ही इसकी गवाही देता है। 2005 से लेकर 2022 तक का डाटा बताता है कि 2005 से कोई भी एक साल ऐसा नहीं रहा, जब 1000 से कम सड़क दुर्घटनाएं हुई हों। इनमें से भी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा 600 से 900 के बीच रहा है। राज्य बनने के बाद से 2001 से अब तक 20 हजार लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। इस साल की ही बात करें तो जनवरी से अक्टूबर के बीच ही 1148 रोड एक्सीडेंट हो चुके हैं और इन हादसों में 851 लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक तर्क यहां पर ये भी दिया जा सकता है कि एक्सीडेंट सिर्फ उत्तराखंड में ही थोड़े होते हैं। और बात भी सही है। पूरे देश में एक्सीडेंट होते हैं लेकिन उत्तराखंडी होने के नाते तब हमारी चिंता बढ़ जाती है, जब ये नेशनल एवरेज से भी ज्यादा हो जाते हैं।

    मौत के मामले देश के औसत मामलों से ज्यादा
    रोड हादसों पर भारत सरकार की रिपोर्ट बताती है कि उत्तराखंड में 2021 के मुकाबले 2022 में सड़क हादसों में 27.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2022 में हर 100 हादसों में 62 लोगों ने जान गंवाई। 100 एक्सीडेंट्स में लोगों की मौत होने के मामले में उत्तराखंड का एवरेज 62.2 है. जो 38.05 के नेशनल एवरेज से काफी ज्यादा है। राज्य में 641 ऐसे क्षेत्र चिन्हित हैं जो दुर्घटना संभावित हैं और 44 ऐसे हैं, जहां ब्लैक स्पॉट है। ब्लैक स्पॉट यानी करीब 500 मीटर की वो जगह जहां तीन सालो में पांच दुर्घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनमें ज्यादा मृत्यु और गंभीर रूप से लोग घायल होते हैं। ये ब्लैक स्पॉट लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। राज्य में दुर्घटना संभावित स्थलों की बात करें तो सबसे ज्यादा नैनीताल में 90 स्थान दुर्घटना संभावित स्थल हैं। वहीं, सबसे कम 14 दुर्घटना संभावित स्थल रुद्रप्रयाग जिले में हैं। देहरादून में 42, उत्तरकाशी 41, टिहरी 34, पौड़ी 61, चमोली 24 और यही स्थिति दूसरे जिलों की है।

    यह भी पढ़ें :  फिर जलने शुरू हुए Uttarakhand के जंगल, हल्द्वानी-पिथौरागढ़ में कई हेक्टेयर वन संपदा राख

     

    Accident in Uttarakhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    जायका पहाड़ का… अब भट्ट की चटनी भी ग्लोबल!

    June 14, 2025 स्पेशल By teerandaj5 Mins Read35
    Read More

    विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष : पिघलते ग्लेशियर… इस नुकसान को भरने में गुजर जाएंगी सदियां!

    June 4, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj6 Mins Read156
    Read More

    Uttarakhand : मेहरबान रहा मौसम, कम धधके हमारे जंगल

    June 4, 2025 स्पेशल By teerandaj5 Mins Read18
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.