Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand में 4 जिलों के डीएम बदले, धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी
    • Chardham Yatra : श्रद्धालु 32 लाख, कारोबार 300 करोड़ पार
    • मतदाता पहचान पत्र वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, बनने के 15 दिन के भीतर मिलेगा
    • Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Friday, June 20
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Uttarakhand Primary Teachers Vacancy 2024 : अब दो चरणों में होगी 3368 पदों पर भर्ती, एलटी भर्ती प्रक्रिया में भी आएगी तेजी
    उत्तराखंड 360

    Uttarakhand Primary Teachers Vacancy 2024 : अब दो चरणों में होगी 3368 पदों पर भर्ती, एलटी भर्ती प्रक्रिया में भी आएगी तेजी

    हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका एवं विभागीय निर्णय के दृष्टिगत प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती दो चरणों में कराई जाएगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने देरी पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई है
    teerandajBy teerandajJune 8, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    uttarakhand teacher vacancy 2024
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Uttarakhand Primary Teachers Vacancy 2024 : उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना संजोए उन युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के लिए 3368 पदों की भर्ती अब दो चरणों में कराई जाएगी। हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका एवं विभागीय निर्णय के दृष्टिगत प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती दो चरणों में कराई जा सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में हो रहे विलंब से नाराज विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त 3368 पदों पर भर्ती दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में 2917 पदों पर जनपदवार भर्ती होगी। दूसरे चरण में 451 पदों पर भर्ती की जाएगी। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अगले माह जुलाई तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए।

    UKPSC RO ARO : मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अक्तूबर में होगी परीक्षा

    विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर विभाग की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। पहले चरण में भर्ती के लिए जिलेवार विज्ञप्ति एक सप्ताह के भीतर जारी करने के निर्देश दिए गए। चयनित प्राथमिक शिक्षकों जुलाई माह तक नियुक्ति प्रदान की जाएगी, ताकि प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु रूप से चल सके। इसके साथ मंत्री ने सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता के साथ शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण समय पर करने, प्रदेशभर के विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में एससीईआरटी निदेशक वंदना गर्ब्याल, बेसिक शिक्षा निदेशक आरके उनियाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

    uttarakhand teacher vacancy 2024

    Uttarakhand Primary Teachers Vacancy 2024

    बतादें कि शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 में 3099 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए थे। उस दौरान बीएड और डीएलएड को भर्ती के पात्र घोषित किया गया था। बाद में शासन ने एनआईओएस से डीएलएड को भी मान्य कर दिया। कुछ समय बाद शासन ने एनआईओएस से डीएलएड मान्य वाला आदेश रद्द कर दिया, जिससे भर्ती विवादों में उलझ गई। इन सबके बाद उत्तराखंड सरकार ने बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालय के लिए अमान्य घोषित कर दिया।

    हालांकि, सेवा नियमावली 2012 में संशोधन के पहले डीएलएड के साथ ही तमाम बीएड करने वाले अभ्यर्थी 1849 पदों में अपनी जगह बना चुके थे। संशोधन के बाद बचे और वर्तमान में रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है।

     

    news Uttarakhand Teacher Vacancy 2024 Uttrakhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Uttarakhand में 4 जिलों के डीएम बदले, धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी

    June 19, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read367
    Read More

    Chardham Yatra : श्रद्धालु 32 लाख, कारोबार 300 करोड़ पार

    June 19, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read1
    Read More
    Lok Sabha election

    मतदाता पहचान पत्र वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, बनने के 15 दिन के भीतर मिलेगा

    June 19, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.