Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni
    • Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र
    • Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी
    • Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा
    • Uttarakhand : पौड़ी आपदा से प्रभावित लोगों को भी धराली-थराली की तर्ज पर दी जाएगी मदद
    • दुकानों पर स्वदेशी नाम पट्टिका जरूर लगाएं : CM Dhami
    • Uttarakhand : कई योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि
    • हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • थराली आपदा : प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, August 28
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»PURE पॉलिटिक्स»हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    PURE पॉलिटिक्स

    हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत

    हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बोला हमला। कहा- उत्तराखंड के वर्तमान हालातों में सुधार की सख्त आवश्यकता
    teerandajBy teerandajAugust 25, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    देवभूमि की जनता ने भाजपा को 47 विधायक और सभी पांच लोकसभा सीटें जिताई हैं। हमें किसी भी हालत में उनका भरोसा नहीं तोड़ना है। जो लोग भी पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे हम उन्हें बार-बार चेताएंगे यह हमारा फर्ज है। यह कहना है हरिद्वार से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का। वह सोमवार को देहरादून में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अपनी छवि के अनुरूप वह कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि इस वक्त जो हालात उत्तराखंड के हैं उनमें सुधार की सख्त आवश्यकता है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर हमला बोलते हुए सांसद ने कहा कि पुलिस कुछ मामलों में आठ महीने से और कुछ मामलों में दो-दो महीने तक प्राथमिक रिपोर्ट तक नहीं लिख रही है। यह गंभीर चिंता का विषय है।

    कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनपर बहुत भरोसा नहीं किया जा सकता। वह कब, क्या बोलेंगे यह उन्हें भी पता नहीं होता है। वह अपने राजनीतिक जीवन के संक्रमण काल से गुजर रहे हैं। इसलिए कुछ भी अनर्गल प्रलाप करते हैं। जहां तक बीजेपी को 30 करोड़ चंदा मिलने का सवाल उन्होंने उठाया है तो मैं स्पष्ट कर दूं और जनता को भी बता दूं कि 27 करोड़ का चंदा बीजेपी को मिला था। यह चंदा पारदर्शिता के साथ चेक के माध्यम से पार्टी को प्राप्त हुआ है। सारी की सारी राशि का एक-एक हिसाब मौजूद है। मेरा मानना है पार्टी को अगर कहीं से भी मदद मिलती है तो वह पारदर्शिता के साथ मिलनी चाहिए और हमने ऐसा किया है। देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को चंदा मिलता है इसमें कहीं से भी कोई बात गलत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा हरक सिंह रावत कभी-कभी सच बोल देते हैं वरना जो आज कहते हैं कल उससे वह पलट जाते हैं।

    खनन हो लेकिन मर्यादा में..

    Trivendra Singh Rawat
    Trivendra Singh Rawat

    खनन के मुद्दे पर फिर बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि किसी भी हालत में राज्य में कानून के दायरे में ही काम होना चाहिए। खनन जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होगा तो नदियों की वजह से हमारे खेत खलियान कट जाएंगे और राजस्व भी प्राप्त नहीं होगा। कुदरत से हमें लेना है, खनन होना चाहिए , लेकिन मर्यादा में । उन्होंने उदाहरण दिया, अगर हम तालाब से पानी लेते हैं तो हमें जरूर पानी लेना होगा पर मशीन लगाकर तालाब को खाली नहीं करना है। इसी तरीके से खनन तो हो, लेकिन कानून के दायरे में हो।

    हाल में गैरसैण में संपन्न हुए मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के नकारात्मक रवैये पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर विरोध करना तो विपक्ष का अधिकार है, लेकिन यह विरोध नियम कानून के तहत मर्यादित होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि आज सत्ता में बीजेपी की सरकार है। कांग्रेस का सदन में अमर्यादित आचरण नहीं होना चाहिए। यह अधिकार किसी को भी नहीं है वह सदन में अध्यक्ष के आसन के सामने बिस्तर लगाकर लेट जाएं और रात भर वही सोता रहे। भविष्य में अगर कांग्रेस की सरकार, राज्य में आए तो बीजेपी अगर ऐसा आचरण करेगी तो क्या कांग्रेस को अच्छा लगेगा। कुछ कर्तव्य निभाने होते हैं और जब हम फर्ज निभाते हैं तो जनता हमें देख रही होती है । उसी के विश्वास से कोई भी व्यक्ति विधायक बनकर विधानसभा पहुंचता है। अगर हम जनता के दिए हुए दायित्व को नहीं निभाते हैं तो जनता अपने आप हिसाब कर देती है।

    यह भी पढ़ें … लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत

    त्रिवेंद्र सिंह रावत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत

    August 24, 2025 अतुल्य उत्तराखंड By teerandaj2 Mins Read7
    Read More
    Lok Sabha election

    निर्वाचन आयोग ने Uttarakhand के छह राजनैतिक दलों की मान्यता रद्द

    August 12, 2025 PURE पॉलिटिक्स By teerandaj2 Mins Read4
    Read More

    Uttarakhand : निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

    August 12, 2025 PURE पॉलिटिक्स By teerandaj1 Min Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand Election :चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के कई दिग्गज औंधे मुंह गिरे

    August 1, 202517K

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है मातृशक्ति

    August 4, 202513K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.