Uttarakhand सरकार ने बृहस्पतिवार रात को बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। शासन में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कई के कार्यभार बदले गए हैं। पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तराकाशी के डीएम बदले गए हैं। प्रतीक जैन रुद्रप्रयाग, मनीष कुमार चंपावत, प्रशांत कुमार आर्य उत्तरकाशी और स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है। पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे आशीष कुमार को यूकाडा का जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह कई सालों से पर्यटन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को भी अब हटा दिया गया है। उनकी जगह धीराज सिंह गर्ब्याल को बुलाया गया है। वह अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। वह अपने अभिनव प्रयोगों के लिए चर्चित अधिकारी रहे हैं। पौड़ी, नैनीताल और फिर हरिद्वार जिले में डीएम के तौर पर उनके द्वारा किए गए काम को काफी सराहा गया है।
संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में वापस ली गई और नई जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई है। तबादलों के अलावा इसके अलावा मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी और पीसीएस अधिकारियों तक की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। लंबे समय से जलागम देख रहे मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अब यह जिम्मेदारी ले ली गई है। पंकज पांडे से श्रम विभाग हटाया गया है। दिलीप जावलकर से सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इसी तरह आर राजेश कुमार से भी सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी ले ली गई है। युगल किशोर पंत को सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सोनिका से निबंधक सहकारिता के साथ-साथ यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है।