Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni
    • Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र
    • Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी
    • Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा
    • Uttarakhand : पौड़ी आपदा से प्रभावित लोगों को भी धराली-थराली की तर्ज पर दी जाएगी मदद
    • दुकानों पर स्वदेशी नाम पट्टिका जरूर लगाएं : CM Dhami
    • Uttarakhand : कई योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि
    • हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • थराली आपदा : प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, August 28
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»PURE पॉलिटिक्स»मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं, दिल से योगी हूं
    PURE पॉलिटिक्स

    मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं, दिल से योगी हूं

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पद पर अपनी दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान। कहा-राजनीति में धर्म का मिलन गलत नहीं है। ये हमारी गलती है कि हम धर्म को कुछ स्थानों के लिए सीमित कर देते हैं।
    teerandajBy teerandajApril 2, 2025Updated:April 2, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    मैं राजनीति में हमेशा के लिए नहीं हूं। दिल से मैं योगी ही हूं। यह कहना है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। एक निजी चैनल के साथ हुई बातचीत में जब प्रधानमंत्री पद पर उनकी दावेदारी को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उसी के जवाब में उन्होंने यह बातें कहीं। सीएम योगी का कहना है कि राजनीति उनका पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए है। वह हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभा रहा हूं। सीएम ने केंद्रीय नेतृत्व से मतभेद होने से जुड़े सवाल को खारिज किया। कहा, केन्द्रीय नेतृत्व के साथ कोई मतभेद नहीं है। मतभेद होता तो मैं यहां नहीं बैठा होता। मैं खुद को विशेष भी नहीं मानता हूं। पार्टी के कारण ही मैं यहां बैठा हूं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केंद्रीय नेताओं के साथ मतभेद करके मैं यहां बैठा रह सकता हूं?

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पॉलिटिक्स में धर्म का मिलन गलत नहीं है। गलत यह है कि हम राजनीति को कुछ लोगों के लिए ही छोड़ देते हैं। इससे बड़ी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। राजनीति का उद्देश्य स्वार्थों की पूर्ति करना नहीं है बल्कि समाज की भलाई करना है। इसी तरह धर्म का उद्देश्य भी परमार्थ होता है। जब धर्म का प्रयोग स्वार्थ की पूर्ति के लिए होता है तो मुश्किल आती है लेकिन परमार्थ का उद्देश्य होने पर धर्म प्रगति के मार्ग खोलता है।

    टिकट बंटवारा…चलने न चलने की बात नहीं

    टिकट बंटवारे को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यह काम संसदीय बोर्ड करता है। उसमें सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होती है। इसमें किसी के चलने या न चलने की बात ही नहीं है।

    सपा मुखिया को गायों के गोबर से बू आती है…अपने कामों से नहीं

    सपा मुखिया अखिलेश यादव के हालिया बयान पर सीएम योगी ने कहा कि उन्हें गायों के गोबर से बू आती है लेकिन अपने कामों से नहीं। निराश्रित गोवंश उन्हीं की देन है। उनकी सरकार में निराश्रित गोवंशों को कसाइयों के हवाले किया जाता था। हमारी सरकार में उनके मित्र कसाइयों को जहन्नुम भेजना शुरू किया। इसी वजह से सपा मुखिया को काफी कष्ट है। अपनी सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में खूब दंगे होते थे। अब किसी की हिम्मत नहीं होती।

    डीजे का आकार छोटा करो
    सीएम योगी ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई कम करना चाहिए। नहीं तो हाईटेंशन लाइन से टकराकर मर जाओगे। हम कांवड़ यात्रियों से भी बोलते हैं, डीजे का साइज छोटा करो। उसके खिलाफ एक्शन भी लेते हैं। कानून सबके लिए बराबर है। सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर कहा कि आप नमाज पढ़ने के नाम पर घंटों सड़क जाम करेंगे। यह नहीं चलेगा। सड़क नमाज पढ़ने के लिए नहीं है। उसके लिए ईदगाह और मस्जिदें हैं।

     

    पीएम मोदी का उत्तराधिकारी कौन?

    इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी पर खूब बहस चल रही है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश का अगला प्रधानमंत्री महाराष्ट्र से होगा जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मोदी जी ही देश का नेतृत्व करेंगे। हमारी संस्कृति में जब तक पिता जीवित होता है उत्तराधिकारी की बात नहीं की जाती है। बता दें कि इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं। योगी को उनके समर्थकों के द्वारा प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। ये चर्चाएं प्रधानमंत्री मोदी के 30 मार्च को संघ मुख्यालय जाने के बाद और तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं में सीएम योगी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें … रील्स साइड इफेक्ट : जनाब! पलकें तो झपका लीजिए, कहीं ये आपको नेत्र रोगी न बना दे

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम योगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत

    August 25, 2025 PURE पॉलिटिक्स By teerandaj3 Mins Read20
    Read More
    Lok Sabha election

    निर्वाचन आयोग ने Uttarakhand के छह राजनैतिक दलों की मान्यता रद्द

    August 12, 2025 PURE पॉलिटिक्स By teerandaj2 Mins Read4
    Read More

    Uttarakhand : निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

    August 12, 2025 PURE पॉलिटिक्स By teerandaj1 Min Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand Election :चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के कई दिग्गज औंधे मुंह गिरे

    August 1, 202517K

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है मातृशक्ति

    August 4, 202513K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.