38th National Games में उत्तराखंड के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। योग प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने एक और पदक झटका। उत्तराखंड की टीम ने आर्टिस्टिक ग्रुप पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, योगासन में पश्चिम बंगाल ओवरऑल चैंपियन रहा। तीन स्वर्ण, एक रजत के साथ पश्चिम बंगाल पदक तालिका में पहले पायदान पर रहा। हरियाणा एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तराखंड एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पंजाब एक कांस्य पदक जीत कर पदक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रहा।
38वें राष्ट्रीय खेलों के फुटबॉल सेमीफाइनल मैच में उत्तराखण्ड ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराया। आप भी देखिए वो अविस्मरणीय क्षण का वीडियो।@uksportsdept #NationalGamesUttarakhand#GreenGames pic.twitter.com/G2w3Bl6otF
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) February 6, 2025
हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के महिला पुरुष वर्ग की आर्टिस्टिक एकल, आर्टिस्टिक ग्रुप, रिदमिक पेयर पुरुष और ट्रेडिसनल योगासन पुरूष वर्ग का फाइनल मुकाबला हुआ। आर्टिस्टिक ग्रुप पुरूष वर्ग में उत्तराखंड,आर्टिस्टिक योगासान एकल महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल, आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप महिला वर्ग में महाराष्ट, रिदमिक पेयर पुरुष वर्ग में चंडीगढ़, रिदमिक पेयर महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल, ट्रेडिशनल योगासन पुरुष वर्ग में गोवा की टीमों ने स्वर्ण पदक जीता।