Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni
    • Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र
    • Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी
    • Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा
    • Uttarakhand : पौड़ी आपदा से प्रभावित लोगों को भी धराली-थराली की तर्ज पर दी जाएगी मदद
    • दुकानों पर स्वदेशी नाम पट्टिका जरूर लगाएं : CM Dhami
    • Uttarakhand : कई योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि
    • हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • थराली आपदा : प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, August 28
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»महाकुंभ»कांग्रेस-सपा चाहते थे कि Mahakumbh में हादसा हो : सीएम योगी
    महाकुंभ

    कांग्रेस-सपा चाहते थे कि Mahakumbh में हादसा हो : सीएम योगी

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी बोले, सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षडयंत्र करने वाले तत्व गढ़ रहे झूठ व असत्य के प्रतिमान। गुमराह करने में लगे हैं सनातन विरोधी, सनातन पर प्रहार है दोनों नेताओं के बयान। बोले- 29 जनवरी के हादसे की तह में जाएंगे और षडयंत्रकारियों को बेनकाब करेंगे।
    teerandajBy teerandajFebruary 4, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    यूपी के सीएम योगी  आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दल चाहते थे  Mahakumbh में हादसा हो। मंगलवार को प्रयागराज गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर बरसे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ सनातन धर्म के इस सबसे बड़े आयोजन का साक्षी बनकर देश व दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षडयंत्र करने वाले तत्वों के द्वारा लगातार शरारत पर शरारत करते हुए झूठ व असत्य के नित नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  मरचूला हादसा …जांच की रफ्तार देख कछुआ भी शरमा जाए

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वक्तव्य न इनके सनातन धर्म विरोधी चरित्र को उजागर कराता है, बल्कि इनकी उस गिद्ध दृष्टि की ओर भी सबका ध्यान आकर्षित करता है, जो लगातार पहले दिन से महाकुम्भ के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। इनका यह बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है, बल्कि निंदनीय व शर्मनाक है। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना कि मौनी अमावस्या में हजारों लोग मर गए, यह अफसोसजनक है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष से अपेक्षा की जाती है कि संसद में मर्यादित बयान रखें। दोनों नेता झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। इनका बयान गुमराह करने वाला है। दोनों दलों में प्रतिस्पर्धा है कि कौन कितना सनातन धर्म विरोधी वक्तव्य दे सके।

    यह भी पढ़ें : पहाड़ों पर नाच रहे मोर, फरवरी में अमरूद के पेड़ फलों से लदे

    सीएम ने कहा कि यह कहना कि कोई आंकड़े नहीं दिए गए, गलत है। प्रशासन ने भी आंकड़े दिए गए और मैंने भी उन्हें सबके सामने रखा। घटना दुखद थी। इससे हर कोई दुखी था। मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस ने मिलकर क्विक रिस्पांस से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। सीएम ने कहा कि उस दिन करोड़ों लोग प्रयागराज में थे। सनातन धर्म विरोधी और यह दोनों दल चाहते थे कि बड़ा हादसा हो जाए। हमारी पहली प्राथमिकता थी कि किसी भी स्थिति में जीरो हादसे तक लेकर जाएं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से यह घटना घटित हुई। प्रशासन व संबंधित संस्थाओं ने क्विक रिस्पांस से कार्य किया और उन्हें हॉस्पिटलाइज किया। इसमें कुछ लोग हादसे का शिकार हुए, यह दुखद है।

    मंगलवार को महाकुंभ मेले में पहुंचे सीएम योगी ने की गंगा आरती।

    घायल भी कह रहे कि व्यवस्था में कोई खामी नहीं
    सीएम योगी ने कहा कि घायलों का समुचित उपचार कराया गया। कुछ घायल प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में हैं, शेष अपने परिवार में जा चुके हैं। मैंने, मंत्रियों, मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रशासन ने भी सभी से मुलाकात की। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में भर्ती लोगों से मेरी बात हुई। वे सभी कह रहे थे कि व्यवस्था में खामी नहीं थी। सीएम ने कहा कि हमने तत्काल न्यायिक कमीशन गठित किया। सरकार सभी पहलुओं को लेकर जांच करा रही है। प्रयागराज में लगभग 8-9 करोड़ लोग थे, उन्हें सुरक्षित घरों तक वापस भेजना हमारी पहली प्राथमिकता थी।

    कोई भी परंपरा बाधित नहीं हुई, सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश
    सीएम ने कहा कि यह दोनों दल व सनातन धर्म विरोधी जो लोग कह रहे हैं कि लाखों लोगों ने स्नान नहीं किया। अमृत व शाही स्नान नहीं हुआ, यह गुमराह करने वाला है। सनातन धर्म की अवमानना ही नहीं, बल्कि बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। सीएम योगी ने कहा कि कोई भी परंपरा बाधित नहीं हुई। मौनी अमावस्या का स्नान पहले दिन शाम साढ़े सात बजे से प्रारंभ हो गया था, अगले दिन देर शाम तक मुहूर्त था। हादसे के तत्काल बाद अखाड़ों ने मेला प्राधिकरण से बात कर अपना स्नान कुछ देर के लिए स्थगित किया था। फिर मेरी बातचीत हुई, दोपहर बाद सभी अखाड़े, संतजन, आचार्य महामंडलेश्वर स्नान का हिस्सा बने। सभी स्नान परंपरागत तरीके से हुए। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी के तीनों अमृत स्नान में सभी अखाड़े भागीदार बने।

    यह भी पढ़ें : हरिद्वार अर्द्धकुंभ की तैयारी शुरू, महाकुंभ का अध्ययन कर रही उत्तराखंड की पुलिस

    12 बजे सोकर उठने वाले लोग रीडर के रूप में कार्यालय के नोट पढ़कर कराते हैं जगहंसाई
    सीएम योगी सपा अध्यक्ष पर खूब बरसे। कहा कि सपा अध्यक्ष का वक्तव्य है कि सरकार ने 100 करोड़ की घोषणा की थी, उन्हें बयान पढ़ना चाहिए। यह 12 बजे सोकर उठने वाले लोग हैं। कार्यालय स्टाफ जैसा नोट बनाकर देता है, यह लोग वैसा ही वक्तव्य प्रस्तुत करते हैं। यह लीडर नहीं, बल्कि रीडर के रूप में उस वक्तव्य को पढ़कर अपनी व राजनेताओं की जगहंसाई करते हैं। मैंने बार-बार कहा कि महाकुम्भ में 40-45 करोड़ श्रद्धालु भागीदार बनेंगे। 22 दिन के अंदर अब तक 38 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं। अगले 22-23 दिन में भी श्रद्धालु आएंगे।

    षडयंत्र में लिप्त हैं सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेने वाले दल
    सीएम ने कहा कि कल बसंत पंचमी का अमृत स्नान हुआ। 12 को माघ पूर्णिमा व 26 फरवरी को महाशिवरत्रि होगी। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु लगातार आना चाहते हैं। भूटान के नरेश भी आज अनेक लोगों के साथ आयोजन में सहभागी बने। पूरी दुनिया आ रही है, लेकिन सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेने वाले दल षडयंत्र करने में लिप्त हैं। इनका षडयंत्र कामयाब नहीं होगा। हम 29 जनवरी के हादसे की तह में जाएंगे और षडयंत्रकारियों को बेनकाब करेंगे।

    महाकुंभ महाकुंभ में भगदड़ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    मालेगांव ब्लास्ट में संघ प्रमुख मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ को भी फंसाने की थी प्लानिंग

    August 2, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read11K
    Read More

    मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं, दिल से योगी हूं

    April 2, 2025 PURE पॉलिटिक्स By teerandaj4 Mins Read332
    Read More

    योगी सरकार के आठ साल…222 माफिया मिट्टी में मिले, 8,118 घायल हुए

    March 25, 2025 ओपिनियन By teerandaj5 Mins Read7K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand Election :चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के कई दिग्गज औंधे मुंह गिरे

    August 1, 202517K

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है मातृशक्ति

    August 4, 202513K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.