महाकुंभ में शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के कई मत्री भी साथ थे। गंगा स्नान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। मैं स्वयं को बहुत ही कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। यह भारतीयता का और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व है। किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर डुबकी लगाने के लिए आते हैं। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर इस महाकुंभ को देखिए।