Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    • भारतीय सेना को 419 युवा अफसर मिले, आईएमए में हुई भव्य पासिंग आउट परेड
    • Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास
    • जायका पहाड़ का… अब भट्ट की चटनी भी ग्लोबल!
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, June 19
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»अब बोतलबंद पानी भी हाई रिस्क फूड कैटेगरी का प्रोडक्ट… FSSAI ने बदले नियम
    दुनिया भर की

    अब बोतलबंद पानी भी हाई रिस्क फूड कैटेगरी का प्रोडक्ट… FSSAI ने बदले नियम

    पैक्ड वाटर को हाई रिस्क फूड कैटेगरी में शामिल करने के फैसले का स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने समर्थन किया है। नए नियम के मुताबिक,अब सभी बोतलबंद पानी बचने वाली कंपनियों की साल में एक बार जांच होगी।
    teerandajBy teerandajDecember 6, 2024Updated:December 6, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    देश में खाद्य पदार्थों का वैज्ञानिक मानक तय करने वाली संस्था उच्चतम खाद्य नियामक फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बोतल बंद पानी को उच्च जोखिम श्रेणी में डालने का फैसला किया है। इसके लिए वह अपनी निरीक्षण नीति में संशोधन किया है। 29 नवंबर 2024 को इस आशय का आदेश जारी किया है। अब बोतलबंद यानी पैक्ड वाटर की सप्लाई करने वाली कंपनियों पर सख्त नियामक नियंत्रण और सालाना निरीक्षण अनिवार्य किए गए हैं।
    इसके मुताबिक, कंपनियों की साल में एक बार जांच होगी। पानी की क्वालिटी चेक के लिए यह काम किया जाएगा। एफएसएसएआई के इस नए आदेश से इन उत्पादों के निर्माताओं के लिए अनिवार्य जोखिम निरीक्षण, निगरानी और तीसरे पक्ष के ऑडिट के अधीन करने का रास्ता भी खुल गया है।

    यह भी पढ़ें : सरकारी सुस्ती की शिकार हुई पॉलीहाउस और पिरूल योजना

    यह फैसला अक्टूबर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सहित कुछ प्रोडक्ट के लिए अनिवार्य भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) प्रमाणन को हटाने के बाद लिया गया है। बीआईएस भारत में कई उद्योगों में मानकों के विकास और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। बतादें कि, कुछ उत्पादों के प्रमाणन की चूक के परिणामस्वरूप यह निर्णय लिया गया। मीडिया से बातचीत में FSSAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि BIS को हटाने से एक नियामक अंतर पैदा हो गया था, जिससे नियामक को सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई। इसलिए नीति में संशोधन किया।

    पहले आठ समूह थे रिस्क वाले
    हाई रिस्क नीति में किए गए नवीनतम बदलाव से पहले FSSAI ने 8 समूहों को उच्च जोखिम वाले खाद्य पदार्थों के रूप में वर्गीकृत किया था। इसमें- डेयरी उत्पाद, मांस और पोल्ट्री उत्पाद, मछली और मछली उत्पाद, अंडे, तैयार खाद्य पदार्थ, सभी प्रकार की भारतीय मिठाइयां, पोषक तत्व और विशेष पोषण के लिए बनाए गए खाद्य पदार्थ शामिल थे।

    पैक्ड वाटर इंडस्ट्री में 80% हिस्सा असंगठित क्षेत्र का


    ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार, भारतीय बोतलबंद पानी का बाजार 2023 में लगभग 3,790 मिलियन डॉलर का था और 2030 तक 8,922 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अनुसार, देश में इस उद्योग का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा असंगठित है। यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले उद्योगों में से एक है। अब ग्रामीण इलाकों तक इस उद्योग की पहुंच हो गई। हालांकि, शहरी इलाकों में ही इसका ज्यादा इस्तेमाल होता है।

    BIS में रह जाती थीं खामियां
    खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि BIS प्रमाणीकरण को आमतौर पर स्पेसिफाइड स्टैंडर्ड्स के पालन के रूप में देखा जाता है। लेकिन दूषित होने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। BIS ने पैक्ड ड्रिंकिंग पानी की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इंडियन स्टैंडर्ड (IS) 14543 विकसित किया था। इस मानक में उत्पादन, पैकिंग और वितरण के विभिन्न पहलुओं के लिए दिशा-निर्देश दिए गए थे।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (ICMR-NIN) के एक खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ का कहना है कि अभी तक पैक्ड पानी के लिए वही पुराने नियम थे। लेकिन, FSSAI का यह कदम मुख्य रूप से बेहतर निगरानी करेगा।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नए नियम की सराहना की

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने FSSAI के इस कदम की सराहना की है। इनका कहना है कि बहुत समय से लोग प्लास्टिक की पानी की बोतल से पानी पी रहे हैं। जिससे माइक्रो प्लास्टिक शरीर के अंदर जा रहा है। माइक्रो प्लास्टिक लोगों के ब्रेन में भी जा रहा है। इसलिए FSSAI ने जो भी नए नियम बनाए हैं इसको तुरंत लागू करने की जरूरत है। बोतलबंद पानी को लेकर समय-समय पर विशेषज्ञों की ओर से चेताया गया है। पहले भी यह बात सामने आई है कि। लोगों की याददाश्त कमजोर हो रही है। कई तरह की बीमारियां हो रही है। इससे हार्ट डिजीज , कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां होती है। माइक्रो प्लास्टिक के सेहत पर पड़ने वाले असर को लेकर भी कई तरह की रिसर्च हुई हैं। इनमें बताया गया है कि माइक्रोप्लास्टिक ब्रेन तक को नुकसान पहुंचाता है।

    काम की खबर दुनिया भर की हेल्थ न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच

    June 19, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read7
    Read More

    Research : भारत बायोटेक कंपनी ने तैयार किया हैजा से बचाने का एक और टीका

    May 22, 2025 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read19
    Read More

    रापन चकोट को पीछे छोड़ टसराप चू बना देश का सबसे बड़ा रिजर्व

    May 14, 2025 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read21
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.