Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • सारकोट की तर्ज पर हर जिले में विकसित किए जाएं दो गांव : सीएम धामी
    • आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने पर नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों पर लगाई रोक
    • Uttarakhand की गुफाओं में बिता सकेंगे रात
    • Iran-Israel युद्ध में कूदा अमेरिका, बी-2 बॉम्बर्स से किए हमले, ईरान बोला-ट्रंप भुगतेंगे गंभीर परिणाम
    • गैरसैंण से दिया गया वैश्विक शांति का संदेश, योग हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ: CM Dhami
    • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव घोषित, 25 से नामांकन, आचार संहिता लागू
    • International Yoga Day: देहरादून में राष्ट्रपति तो गैरसैंण में सीएम धामी ने किया योग, योग नीति जारी
    • Uttarakhand में 4 जिलों के डीएम बदले, धीराज सिंह गर्ब्याल को पर्यटन सचिव की जिम्मेदारी
    • Chardham Yatra : श्रद्धालु 32 लाख, कारोबार 300 करोड़ पार
    • मतदाता पहचान पत्र वितरण में तेजी लाएगा निर्वाचन आयोग, बनने के 15 दिन के भीतर मिलेगा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Tuesday, June 24
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Uttarakhand : सिस्टम की सुस्ती का शिकार हुई पॉलीहाउस और पिरूल योजना
    उत्तराखंड 360

    Uttarakhand : सिस्टम की सुस्ती का शिकार हुई पॉलीहाउस और पिरूल योजना

    पॉलीहाउस और पिरूल योजना को गेम चेंजर माना गया था। ग्रामीण लोगों की आजीविका बढ़ाने में यह योजना बेहद कारगर मानी जा रही थी। धामी सरकार ने इसका जमकर प्रचार भी किया था। मगर, अफसरों की सुस्ती से इनकी फाइलें अब भी ऑफिस-ऑफिस टहल रही हैं।
    teerandajBy teerandajDecember 5, 2024Updated:December 7, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट पॉलीहाउस योजना की अफसरों ने हवा निकाल दी है। ग्रामीण लोगों की आजीविका बढ़ाने में यह योजना बेहद कारगर मानी जा रही थी। धामी सरकार ने इसका जमकर प्रचार भी किया था। मगर, सिस्टम की सुस्ती का आलम यह है कि अब तक जमीन पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है। अफसर कह रहे हैं कि एक महीने में काम शुरू हो जाएगा। मगर, यहां सवाल यह है कि सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में भी लेटलतीफी का हाल यह है तो बाकी की योजनाओं की दशा क्या होगी? यही हाल पिरूल योजना का है। गर्मियों में जब उत्तराखंड के जंगल धधक रहे थे तब यह योजना तैयार की गई थी। मगर, इसकी फाइल अभी ऑफिस-ऑफिस घूम रही है।

    यह भी पढ़ें : 100 करोड़ से ऋषिकेश के Rafting पर्यटन में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

    पॉलीहाउस योजना में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। सरकार पिछले साल से इस योजना का प्रचार करती आई है। इसके तहत सरकार चरणबद्ध ढंग से 50 हजार पॉलीहाउस स्थापित कर फल एवं सब्जी की पैदावर के क्षेत्र में नई क्रांति लाने की सोच रही है। नीति नियामकों का दावा है कि योजना के पूरी तरह से जमीन पर उतरने के बाद राज्य के हजारों किसानों की आर्थिकी में बड़ा सुधार होगा। लोगों की आजीविका बढ़ेगी। इस योजना की नीति तैयार हो चुकी है। देरी की वजह पॉलीहाउस निर्माण और सामग्री की दरें (एसओआर) का निर्धारण न हो पाना बताया जा रहा है। एसओआर लोनिवि के मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में बनी कमेटी को तय करना है, लेकिन कमेटी अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दे पाई है।

    एक माह में तैयार होगी योजना

    उद्यानिकी एवं कृषि सचिव एसएन पांडेय के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि एक महीने में योजना बनकर तैयार हो जाएगी। इनका कहना है कि पॉलीहाउस योजना की पूरी तैयारी है। अब सिर्फ पॉलीहाउस निर्माण से संबंधित दरों का निर्धारण होना है। इसके लिए लोनिवि के प्रमुख अभियंता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द दे देगी। एक महीने में पॉलीहाउस योजना पर काम शुरू हो जाएगा।

    क्या है पॉलीहाउस योजना

    योजना के तहत पहाड़ी क्षेत्र के किसानों के लिए 50 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर तक जबकि तराई के किसानों के लिए 100 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर की भूमि की उपलब्धता के अनुसार पॉलीहाउस लगा सकते हैं। किसान अपने पॉलीहाउस में बेमौसमी सब्जी, फल और फूलों की खेती कर सकते हैं जिससे कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। योजना के तहत, किसानों को नाबार्ड की ओर से 80% और ज़िला योजना के तहत 10% सब्सिडी मिलेगी। साल 2023 में, उत्तराखंड में 330 पॉलीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था। पॉलीहाउस चारों तरफ से घिरा हुआ एक ऐसा स्थान होता है जहां किसी भी फसल को सही जलवायु और पोषक तत्व मिलते हैं।

    पिरूल : खरीद मूल्य बढ़ाने में अब तक चल रहा मंथन

    पिरूल की पत्तियां

    यह योजना जंगल में चीड़ की पत्तियों (पिरूल) की खरीद मूल्य को बढ़ाने और इसमें आमूलचूल बदलाव करने से जुड़ी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसी वर्ष फायर सीजन के दौरान पिरूल के वर्तमान तीन रुपये खरीद मूल्य को बढ़ाने की घोषणा की थी। घोषणा पर वन विभाग को मंथन करने में महीनों लग गए। नई दरों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक नई दर का निर्धारण नहीं हो पाया है। दावा है कि पिरूल के खरीद मूल्य को बढ़ाकर लोगों की आजीविका बढ़ेगी और वनाग्नि रोकने में मदद मिलेगी। इस योजना के बारे में भी कहा जा रहा है कि अगर सुस्ती का आलम यह रहा तो आगामी फायर सीजन तक भी यह योजना मूर्त रूप नहीं ले पाएगी। क्योंकि, नीति तैयार होने के बाद भी योजना को धरातल पर उतारने में समय लगेगा।

    यह भी पढ़ें :  विलेन नहीं बड़े काम का पिरूल, समृद्धि का बन सकता है आधार

    इस बाबत मीडिया रिपोर्ट्स में वन विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के हवाले से कहा गया है कि पिरूल का खरीद मूल्य बढ़ाने और योजना में बदलाव करने के संबंध में वन मुख्यालय से प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो गया है। यह प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद इसे मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। हमें जल्द प्रस्ताव लौटने की उम्मीद है। उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रस्ताव बनाने में देरी क्यों हुई। वित्त विभाग मंजूरी देने में देरी क्यों कर रहा है।

    पिरूल पॉलीहाउस सीएम धामी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    सारकोट की तर्ज पर हर जिले में विकसित किए जाएं दो गांव : सीएम धामी

    June 23, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    Uttarakhand की गुफाओं में बिता सकेंगे रात

    June 23, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read6
    Read More

    गैरसैंण से दिया गया वैश्विक शांति का संदेश, योग हमारी सनातन संस्कृति का मूल स्तंभ: CM Dhami

    June 22, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj3 Mins Read2
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.