Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni
    • Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र
    • Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी
    • Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा
    • Uttarakhand : पौड़ी आपदा से प्रभावित लोगों को भी धराली-थराली की तर्ज पर दी जाएगी मदद
    • दुकानों पर स्वदेशी नाम पट्टिका जरूर लगाएं : CM Dhami
    • Uttarakhand : कई योजनाओं के लिए जारी की गई धनराशि
    • हम उन्हें बार-बार चेताएंगे, यह हमारा फर्ज है : त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • लेखक गांव : योग-पर्यटन और साहित्य प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय केंद्र: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • थराली आपदा : प्रभावित लोगों से मिले सीएम धामी, व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, August 28
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»गैरसैंण का सारकोट बनेगा आदर्श ग्राम, CM DHAMI ने किया ऐलान
    उत्तराखंड 360

    गैरसैंण का सारकोट बनेगा आदर्श ग्राम, CM DHAMI ने किया ऐलान

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं। गांव के विकास के लिए की घोषणाएं। कहा- राज्य के विकास और संरक्षण के लिए भू कानून जल्द लागू होगा। धामी ने स्थानीय महिलाओं के साथ झुमैलो नृत्य किया। महिला मंगल दल को एक लाख की धनराशि दी।
    teerandajBy teerandajNovember 19, 2024Updated:November 19, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    सारकोट पहुंचे सीएम का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का प्रचार खत्म कर CM DHAMI दो दिवसीय भ्रमण पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचे। उनका यह कार्यक्रम बिना पूर्व सूचना के बना था। इसके बाद वह यहां के सबसे बड़े गांव सारकोट पहुंचे।  सीएम को अपने बीच पाकर सारकोट के लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। सीएम ने यहां लोगों की समस्याओं की सुनवाई भी की। अधिकारियों को जल्द ही निस्तारण का आदेश भी दिया। उन्होंने सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने की घोषणा की। इससे यहां के निवासियों में खुशी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अब गांव का विकास तेजी से होगा। साथ ही उनकी समस्याओं का निदान भी होगा।

    बतादें कि सारकोट गांव अब भी कई सुविधाओं का इंतजार कर रहा है। पिछली बार सीएम यहां आए थे। यहां की समस्याओं के बारे में ग्रामीणों ने उन्हें बताया था। इससे पहले सारकोट पहुंचे सीएम का ग्रामीणों ने सीएम का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव के कोट भैरव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय महिलाओं की ओर से झुमैलो नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी झुमैलो नृत्य में प्रतिभाग किया। सारकोट में मुख्यमंत्री ने शहीद वासुदेव सिंह के घर पर जाकर परिजनों से भी मुलाकात की। वहीं कार्यक्रम में दौरान मुख्यमंत्री ने सारकोट महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री व अन्य सामना खरीदने के लिए एक लाख की धनराशि चैक के माध्यम से दी।

    हमने भी अपने यू-ट्यूब चैनल तीरंदाज लाइव के जरिये सारकोट की समस्याओं को काफी प्रमुखता से उठाया था।

    भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा भवन के सबसे पास के एक खूबसूरत गांव सारकोट से 8 महीने पुरानी @teerandajlive के लिए मेरी ग्राउंड रिपोर्ट का एक हिस्सा। क्या अब हालात बदल गए होंगे, इस बार जाना नहीं हो पाया…। #Gairsain #Uttarakhand #ग्रीष्मकालीन_राजधानी
    मेरी पूरी रिपोर्ट देख सकते… pic.twitter.com/pNmUVsR8YQ

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) August 21, 2024

    अच्छा लगा आप सारकोट पहुंचे मुख्यमंत्री जी। उम्मीद है शहीद के परिवार को सांत्वना देने के साथ ही आपने सारकोट की समस्याओं पर भी गौर किया होगा। ये बहुत खूबसूरत गांव है, अपनी परंपरा, विरासत को अपने अंदर समेटे हुए। बहुत अच्छे लोग हैं यहां के। हम अपने प्रतिनिधियों से इस तरह की कोशिशों… https://t.co/2ERPF1Ors8

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) August 22, 2024

    शुक्रिया @pushkardhami जी, आपने #गैरसैंण के सारकोट गांव को आदर्श गांव के तौर पर गोद लेने का फैसला किया है। आपने महिला मंगल दल को भी 1 लाख रुपये दिए हैं। उम्मीद है सारकोट को जिस विकास का इंतजार है, वह अब जमीन पर उतरेगा। https://t.co/uV7xavjGUt

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) November 19, 2024

    यह भी पढ़ें : प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन में देश को राह दिखा रहा ऋषिकेश

    इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी गांवों को आर्दश ग्राम बनने का प्रयास कर रहे हैं। इसी दिशा में राज्य सरकार की ओर से भी गांवों को मजबूत करने और पलायन रोकने के प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। कहा कि राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर जहां स्वरोजगार को बढावा दिया जा रहा है। वहीं युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू करने के साथ ही पारदर्शी भर्ती परीक्षा की प्रणाली को विकसित किया गया है।

    100 से ज्यादा नकल माफिया जेल में  

    सीएम धामी ने कहा कि नकल विरोधी कानून के लागू होने के बाद वर्तमान तक 100 से अधिक नकल करवाने वालों को जेल में डाला गया है। इसका परिणाम है वर्तमान तक 18 हजार 500 युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में रोजगार पाकर राज्य के विकास में भागीदारी निभा रहे हैं।

    सीएम की सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

     

    और भव्य होगा बद्रीनाथ धाम

    बद्रीनाथ धाम दिव्य और भव्य रूप में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गौचर हवाई पट्टी से हवाई जहाजों का संचालन करने को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चौखुटिया में भी हवाई पट्टी निर्माण की संभावनाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में लोगों की बाहरी क्षेत्रों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। कहा कि जल्द ही चमोली जनपद के लोगों को कर्ण प्रयाग से रेल की भी सुविधा मिल सकेगी।

    जल्द लाया जाएगा कड़ा भू-कानून

    मुख्यमंत्री ने कहा ही सरकार राज्य के विकास और संरक्षण के लिए जल्द भू कानून लाने का काम कर रही है। जिससे राज्यवासियों के अधिकारों का संरक्षण किया जा सकेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण सारकोट सड़क के डामरीकरण, सारकोट को आदर्श ग्राम बनाने, महिला मंगल दल को व स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग के लिए मशीनें उपलब्ध कराने और भराड़ीसैंण सारकोट सड़क का नाम शहीद वासुदेव सिंह के नाम पर करने की घोषणा भी की।

    तीरंदाज लाइव की सारकोट से एक साल पहले की ग्राउंड रिपोर्ट

    YouTube player
    उत्तराखंड उत्तराखंड 360 सीएम धामी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    कंडी मोटर मार्ग और लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर फैसला जल्दः Anil Baluni

    August 27, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read7
    Read More

    Uttarakhand : परिवीक्षा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने का निर्देश जारी

    August 27, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read1
    Read More

    Uttarakhand : स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, कार्यों का लिया जायजा

    August 27, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read3
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand Election :चमोली में पूर्व फौजी ने किया बड़ा उलटफेर, भाजपा के कई दिग्गज औंधे मुंह गिरे

    August 1, 202517K

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Uttarakhand की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है मातृशक्ति

    August 4, 202513K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Independence Day Special: …2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

    August 15, 202513K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.