Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच
    • Technology : अब धान-गेहूं भी काटेगा रोबोट…दस के बराबर करेगा काम
    • Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं
    • आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु
    • Uttarakhand को बनाएंगे योग और वेलनेस टूरिज्म का वैश्विक हब
    • Kedarnath Helicopter Crash: हादसे के बाद हेलीकॉप्टर संचालन का मानक होगा सख्त
    • गौरीकुंड में Helicopter Crash… सात की मौत, हेलीसेवा रोकी गई
    • भारतीय सेना को 419 युवा अफसर मिले, आईएमए में हुई भव्य पासिंग आउट परेड
    • Uttarakhand… जलस्रोतों के संरक्षण का ‘सारा’ प्रयास
    • जायका पहाड़ का… अब भट्ट की चटनी भी ग्लोबल!
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, June 19
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»Health Sector : आखिर क्यों मानक पर खरी नहीं उतर रही हिमाचल की दवाएं, उत्तराखंड को भी रहना होगा सतर्क
    उत्तराखंड 360

    Health Sector : आखिर क्यों मानक पर खरी नहीं उतर रही हिमाचल की दवाएं, उत्तराखंड को भी रहना होगा सतर्क

    उत्तराखंड में भी तेजी से बढ़ रहा फार्मा सेक्टर। उत्तराखंड में दवाओं के निर्यात का हिस्सा राज्य के कुल निर्यात में सात प्रतिशत है। हर साल करीब 15 हज़ार करोड़ रुपये की दवाएं बनती हैं। गुणवत्ता बनाए रखना चुनौती।
    teerandajBy teerandajNovember 1, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    Health Sector : नौ महीने में 150 से ज्यादा सैंपल फेल। उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हालात यह हो गए हैं कि घरेलू बाजार में यहां की दवाओं की मांग तेजी से घटी है। कंपनियों को ऑर्डर मिलने कम हो गए हैं। मांगने में अखबारों की कटिंग व वेबसाइटों का स्क्रीन शॉट भेजे जा रहे हैं। अपना उत्तराखंड भी दवा उत्पादन का हब बन रहा है। इसलिए यहां के उद्यमियों को भी सर्तक रहना होगा। हालांकि, यहां की अधिकतर कंपनियां यूएस एफडीए अप्रूव्ड हैं। यानी, कई स्तर पर परीक्षण के बाद बाजार में पहुंच रही हैं। इन दवाओं को अमेरिका में भी भेजा जाता है।

    यह भी पढ़ें : युवाओं को दिवाली तोहफा, UKSSSC ने जारी किया दो हजार पदों का विज्ञापन

    विशेषज्ञ बताते हैं, फार्मा सेक्टर में निपुण कर्मचारियों की कमी है। इसके अलावा कुछ दवा निर्माता कंपनियां मुनाफा कमाने के लिए सब स्टैंडर्ड दवाएं बना रही हैं। इसका खामियाजा हिमाचल उठा रहा है। सवाल पूरे उद्योग पर खड़ा हो गया है। इसका असर दिखने लगा है। एक बार नाम खराब हो गया तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। बतादें कि हिमाचल ने दवा उद्योग को काफी रियायते देकर लुभाया था। यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां आईं। जीएसटी लागू होने के बाद यह उद्योग देश के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगा। साथ ही हिमाचल की दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद कोई कंपनी यहां पर आने से कतराने लगी है। क्यों कि विश्वसनियता बड़ी चीज होती है। दवाओं के मामले में लोग ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

    मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़े लोग बताते हैं कि हिमाचल में देश की 40 फीसदी दवाएं बनती हैं। ऐसे में दवाओं का मानक पर न उतरना चिंताजनक बात है। विशेषज्ञ बताते हैं कि कंपनियों को कंपीटेंट कर्मचारी नहीं मिल रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने दवाएं बनाने की फैक्ट्री डाल रखी है, उन्हें भी इस सेक्टर के बारे में कम ही जानकारी है।

    उत्तराखंड में भी बढ़ रहा फार्मा सेक्टर

    हरिद्वार, सेलाकुई और पंतनगर में 249 ड्रग्स निर्माता फार्मा कंपनियां हैं। देश में निर्मित होने वाली कुल दवाओं के उत्पादन में उत्तराखंड का योगदान लगभग 20 प्रतिशत है। औद्योगिक नीति के तहत एकल खिड़की योजना के तहत उद्योगों ऑनलाइन अनुमति दी जाती है। यही कारण है कि पिछले कुछ वर्षों में यहां पर कई बड़ी कंपनियां आई हैं। फार्मा कंपनियों के लिए ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया होने के कारण आवेदन की जटिलता को समाप्त किया गया है। दवाइयों की गुणवत्ता के लिए केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त निरीक्षण करने के बाद लाइसेंस जारी किए जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में बनी दवाओं के सैंपल फेल होने से यहां उद्यमियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
    देश में कुल उत्पादन का 20 प्रतिशत दवाइयां उत्तराखंड बना रहा है। औषधि निर्माण में राज्य देश का प्रमुख हब के रूप में विकसित हो रहा है। 2022 में राज्य के फार्मा सेक्टर ने 15 हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें 1150 करोड़ की दवाइयां निर्यात की गईं।

    हार्ट अटैक, शुगर व कैंसर की दवाएं भी हुई हैं फेल
    कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश में बनीं हार्ट अटैक, ब्लड शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों समेत कुल 23 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई थी। जबकि देशभर में कुल 67 दवाओं के सैंपल फेल हुए थे। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और स्टेट ड्रग कंट्रोलर की ओर से दवाओं के सैंपल लिए गए थे। सीडीएससीओ के 49 में से 20 और ड्रग कंट्रोलर के 18 में से 3 दवाओं के सैंपल फेल हुए थे। 23 में से 12 सोलन, 10 सिरमौर और एक दवा कांगड़ा में बनी थीं। ड्रग कंट्रोलर की ओर से इन दवाओं को बनाने के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए थे। ड्रग कंट्रोलर ने कंपनियों को दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगवाने के निर्देश दिए थे।

    दुनिया भर की हेल्थ न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    Girl Education… गजब! बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल, फिर भी नहीं बदल रही संकीर्ण सोच

    June 19, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read7
    Read More

    Fire Season-2025 खत्म, पिछले साल 1276 तो इस साल महज 216 घटनाएं

    June 16, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj4 Mins Read18
    Read More

    आस्था का बड़ा केंद्र बनता कैंची धाम, हर साल बढ़ रहे लाखों श्रद्धालु

    June 15, 2025 उत्तराखंड 360 By teerandaj4 Mins Read112
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    https://teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/05/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Delhi Election Result… दिल्ली में 27 साल बाद खिला कमल, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया हारे

    February 8, 202513K

    Delhi Election Result : दिल्ली में पहाड़ की धमक, मोहन सिंह बिष्ट और रविंदर सिंह नेगी बड़े अंतर से जीते

    February 8, 202512K

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    UCC In Uttarakhand : 26 मार्च 2010 के बाद शादी हुई है तो करा लें रजिस्ट्रेशन… नहीं तो जेब करनी होगी ढीली

    January 27, 202511K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024

    Inspirational Stories …मेहनत की महक से जिंदगी गुलजार

    August 10, 2024

    Startup हो तो ऐसा, उत्तराखंड से दुनिया में बजा रहे टैलेंट का डंका

    August 5, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202511K

    Digital Arrest : ठगी का हाईटेक जाल… यहां समझिए A TO Z और बचने के उपाय

    November 16, 20249K

    ‘विकास का नहीं, संसाधनों के दोहन का मॉडल कहिये…’

    October 26, 20237K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.