Uttarakhand Rains : टनकपुर में अचानक आए तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन बह गया। इसमें नौ लोग सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गई है। सभी लोग पखरिया यूएस नगर के रहने वाले हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में लग गया है। सभी लोग पखरिया यूएस नगर के रहने वाले हैं। मृतक का नाम बलविंदर कौर बताया जा रहा है। जबकि, सोना कौर और मंगल सिंह लापता हैं। पवनदीप कौर, निवासी ग्राम हरदुलिया खटीमा, अमनदीप कौर, सीमा, निवासी विजयपुर पकड़िया खटीमा चालक उवेश घायल हैं। इन्हे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है।
किरौड़ा नाला, टनकपुर (चम्पावत) में आए तेज बहाव के कारण एक वाहन के बहने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
स्थानीय प्रशासन को तेजी के साथ बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। SDRF एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 9, 2024
बागेश्वर में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी वर्षा से गधेरे उफना गए हैं। साथ ही कुंवारी में भुस्खलन हो रहा है। इससे 12 मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि आठ घरों में अतिवृष्टि की मार पड़ी है। अब तक 60 से अधिक लोग इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं। उधर,
बागेश्वर में बृहस्पितवार को शुरू हुई बारिश शु्क्रवार तक जारी रही। खबर लिखे जाने तक वहां भारी बारिश हो रही है। शामा के लाथी-चनुली में एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा मंडलसेरा, कांडा, कभाटा, लैटगाड़ी, कपकोट में कुल मिलाकर आठ मकान ढह गए हैं। चनौली में भी भारी बारिश से 60 लोग प्रभावित हुए हैं।

12 सड़कों पर आवागमन प्रभावित
अतिवृष्टि से गुरुवार को चनौली-जैनकरास, गरुड़-कपकोटी-फल्यांटी, जिन्तोली-सिलखन्यारी, रवांईखाल-कमोल, खड़लेख-भनार-डाना-टिक्टा, बदियाकोट-बोरबलड़ा, काफलीकमेड़ा, शामा-लीती-गोगिना, सीरी, नामतीचेटाबगड़, भयूं-गुलेर, गुलम-परगड़, दफौट, तूनेरा समेत 12 मोटर मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। इधर, जीआइसी मार्ग भुरचुनिया धार में सड़क पर पेड़ गिर गया।
मीडिया को दिए एक बयान में अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। वहीं, चंडिका मंदिर सड़क पर बार-बार मलबा गिरने से मकानों को खतरा बना हुआ है। रेडक्रास भवन मार्ग पर निर्माणाधीन दीवार भी गिर गई है। वहीं, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।
कुंवारी गांव में भूस्खलन, दहशत
कपटोप में वर्षा से आपदाग्रस्त कुंवारी गांव में एक बार फिर से भूस्खलन होने लगा है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।